Hand Care: बदलते मौसम में हाथ और हाथों की अंगुलियां काली पड़ जाती है ऐसे में उनकी सही देखभाल करना आवश्यक हो जाता है।
दस्ताने का इस्तेमाल करें
यदि आपकी त्वचा कैमिकलयुक्त साबुन, डिटर्जंेट के प्रति संवेदनशील हैं तो आप बर्तन धोते समय हाथों पर दस्ताना पहनना कतई न भूलें।
मौसम कोई भी हो लेकिन हाथ दिन रात लगातार काम करते हैं। हाथों की त्वचा मौसम की मार, धूल, साबुन, पानी को लगातार सहते हुए रूखी और बेजान हो जाती है और सॢदयों में यह समस्या सबसे ज्यादा गंभीर रूप धारण कर लेती है।
गृहणी और कामकाजी दोनों महिलाओं के हाथ दैनिक दिनचर्या के दौरान बार-बार साबुन और
डिटर्जंेट के सम्पर्क में आते हैं। साबुन, केमिकल, डिटर्जंेट और अल्कोहल आधारित सैनीटाइजर का हाथों पर बार-बार प्रयोग करने से हाथों की ऊपरी त्वचा में प्रोटीन को नुकसान पहुंचेगा जिससे हाथ लाल, खुरदरे,
सूखे, बेजान और मुरझाए दिखने लगते हैं। इनके ज्यादा प्रयोग से आपके हाथों में कट/घाव लग सकते हैं जिससे बैक्टीरिया हमारी त्वचा में प्रवेश कर सकता है जिससे ‘एक्जिमा’ जैसे रोग घर कर सकते हैं। आपके हाथों में झुनझुनी का अहसास हो सकता है और त्वचा फफोलेदार और पीड़ादायक हो सकती है। ऐसे में हाथों की त्वचा की रक्षा करना अनिवार्य हो जाता है। सबसे पहले यह सुनिश्चित करें की हाथ धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह सूखने दें तथा हाथ सूखने के बाद ही हैंड क्रीम लगाएं। हाथों के अच्छी तरह सूखने से बैक्टीरिया और वायरस दोनों मर जाते हैं जबकि गीली त्वचा से इनके फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा आप इन बातों का ध्यान रखें-
हाथों के लिए उपयोगी बातें

1. सबसे पहले सुबह के स्नान के समय हाथों को ऑयल तथा मॉश्चराइज करने की शुरुआत करनी चाहिए। कच्चे दूध की मालिश हाथों को कोमल बनाए रखने में काफी मददगार साबित होती है। कच्चे दूध को निकालकर फ्रिज में रख लीजिये और जब भी समय मिले तो हाथों पांवों पर मल कर धीरे-धीरे मालिश करें। इससे त्वचा मुलायम होगी तथा त्वचा पर जमी मैल, गंदगी दूर होगी। आप इस प्रक्रिया को रोजाना दोहरा सकते हैं या
1-2 दिन के अंतराल के बाद उपयोग कर सकते हैं।
2. नहाने से पहले हाथों पर गुनगुना तेल लगाकर अच्छी तरह मालिश कीजिए जिससे हाथों की त्वचा मुलायम/कोमल हो जाती है। इसके लिए आप नारियल तेल, तिल, जैतून या बादाम तेल का उपयोग करें तो ज्यादा बेहतर होगा। नहाने के तुरंत बाद जब आपकी त्वचा गीली हो तो हाथों पर मॉश्चराइजर, क्रीम लगा लीजिए जिससे
त्वचा में नमी को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
3. बादाम, दही और चुटकी भर हल्दी से बने मिश्रण को हाथों पर लगाकर 30 मिनट बाद हाथों को ताजे ठंडे पानी से धो डालिए। इस प्रक्रिया को आप हफ्ते में दो बार अपना सकते हैं। रात को सोने से पहले हाथों पर मॉश्चराइजर क्रीम की हल्की मालिश करने के बाद सो जाइए।
4. हाथों की त्वचा को मुलायम बनाए रखने के लिए आप कुछ घरेलू चीजों की मदद भी ले सकती हैं। आजकल बाजार में कई तरह के मॉश्चराइजर, हैंड क्रीम आदि उत्पाद उपलब्ध हैं। बॉडी लोशन की बजाय हैंड क्रीम हमेशा बेहतर साबित होती है क्योंकि हैंड क्रीम ज्यादा पोषक होती है। पानी पर आधारित लोशन लगाने से त्वचा में सुखापन बढ़ जाता है क्योंकि पानी हवा में उड़ जाता है। इसके मुकाबले ऑयल पर आधारित क्रीम लगाना कहीं ज्यादा प्रभावी तथा लाभप्रद रहता है। जब भी आपके हाथ सूखे हो तो हैंड क्रीम लगाना न भूलें। हाथों को धोने के लिए उपयोग किए जाने वाले साबुन हल्के तथा सुगंध रहित होने चाहिए।
5. चार चम्मच बादाम तेल, एक चम्मच गुलाबजल तथा आधा चम्मच टिनचर बेंजोइन से बने मिश्रण को हाथों पर लगाकर हाथों पर सूती कपड़ा लपेटकर हाथों को ढक लें तथा इसे रात भर हाथों पर लगा रहने के बाद सुबह हाथों को ताजे सामान्य पानी से धो डालिए। इससे आपके हाथ कोमल तथा मुलायम हो जाएंगे।
6. लोशन की बजाय आप क्रीम, ऑयंटमैंट को प्राथमिकता दीजिए क्योंकि यह ज्यादा प्रभावी होते हैं।
7. नींबू का रस और चीनी को हाथों पर रगड़ने से त्वचा मुलायम होती है। हाथों की त्वचा की रंगत को निखारने, मुलायम करने के लिए थोड़ी-सी चीनी में नींबू के रस मिलाकर हल्के से मालिश करके थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धो डालिये।
8. दो चम्मच सूरजमुखी तेल, 2 चम्मच नींबू का रस तथा तीन चम्मच चीनी को मिलाकर बनाये मिश्रण को हाथों पर लगाकर आधे घंटे बाद हाथों को ताजे साफ पानी से धो डालिए। इसे हफ्ते में तीन बार प्रयोग कर सकते हैं।
9. चोकर, बेसन, हल्दी तथा दूध को मिलाकर इसका पेस्ट बना लीजिए। इस मिश्रण को 20 मिनट तक हाथों पर लगाने के बाद हाथों को ताजे साफ पानी से धो डालिए।
10. घर से बाहर निकलने से पहले हाथों पर सनस्क्रीन लोशन लगाना न भूलें ताकि सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से हाथों को सुरक्षित रखा जा सके।
11. सर्दियों में नारियल तेल हाथों की कोमलता बनाए रखने में काफी सहायक होता है। नारियल तेल से हाथों की मालिश करने से त्वचा का रूखापन खत्म हो जाता है और हाथ नरम, मुलायम और कोमल दिखने लगते हैं।
