जब बात आती है बैग्स की तो लेडीज के पास इसके खूब सारे ऑप्शन्स होते हैं, छोटे क्रोसबॉडी बैग से लेकर टोट बैग तक। आपने कभी भी किसी लेडी को बिना बैग के नहीं देखा होगा, क्योंकि हम लैडीज के लिए हमारा बैग बेहद खास और जरूरी होता है। इसमें हम दुनिया भर की चीजें रखती हैं, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि कुछ खास चीजें रखना भूल जाती हैं। तो आज हम आपको बताएंगे सात ऐसी चीजें जो आपके बैग में होना बेहद जरूरी है।
सैनिटरी नैपकिन/ टैम्पोन
सैनिटरी नैपकिन/ टैम्पोन सबसे जरूरी चीज है,जो आपके बैग में होना जरूरी है। क्योंकि हमे नहीं पता होता कि कब पीरियड्स दरवाजे पर दस्तक दे दें। अगर आपके नहीं तो किसी और के वह काम आ सकता है और आप उसके लिए मददगार साबित हो सकती हैं।

टिशू पेपर
टिशू पेपर न केवल आपके मुंह और हाथ साफ करने के काम आएगा बल्कि आपके फेस पर एक्स्ट्रा लिपस्टिक और पाउडर हटाने में भी काम आएगा। तो इसे अपने बैग में कैरी करना न भूलें।

लिप बाम
अगर आप वर्किंग वूमन हैं तो आप अपने बैग में लिप बाम ज़रूर रखें, क्योंकि ऑफिस में AC चलने कि वजह से होंठ ड्राई हो जाते हैं। तो अगर आप अपने लिप्स को सॉफ्ट और ग्लॉसी रखना चाहती हैं, तो आप अपने बैग में लिप बाम हमेशा रखें।

कंसीलर
कब किसी खास जगह पर जाना पड़ जाए इसका अंदाजा कई बार नहीं लगता और ऐसे अगर आपको परफेक्ट दिखना है तो आप अपने बैग में कंसीलर जरूर कैरी करें। इसे आप जल्दी से अप्लाई कर सकती हैं और कुछ मिनटों में मेकअप लुक पा सकती हैं।

एक्सेसरीज
अगर आपको अपने आउटफिट में ग्लैम एड करना है तो अपने साथ एक्सेसरीज जरूर कैरी करके चलें। जैसे कि ब्रेसलेट, चैन, रिंग। इससे आप को जब मदद मिलेगी, जब आपको किसी अनप्लांड पार्टी में जाना पड़ सकता है।

हेयर क्लिप/बैंड्स
लेडीज को बाल खोलना पसंद होता है लेकिन कई बार मौसम खराब होने कि वजह से बालों को बांधना पड़ सकता है। तो इसलिए लेडीज अपने बैग में हेयर क्लिप/बैंड्स जरूर कैरी करें।

सेफ्टी पिन्स
सेफ्टी पिन्स की आपको कभी भी जरूर पड़ सकती है। खासतौर से तब, जब आप ऑफिस या बहार होंगी और आपके आउटफिट में कोई कट आ जाए या बटन टूट जाएगा। ऐसे मौके पर आपके पास सेफ्टी पिन होना बेहद जरूरी होता है। ताकि आप अपने आप को अनकम्फर्टेबल सिचुएशन से निकाल सकें ।

यह भी पढ़ें –अट्रैक्टिव नेल्स के लिए ऐसे रखें अपने क्यूटिकल्स का ख्याल
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com
