अगर आपको अपने होंठो के लिए परफेक्ट लिप शेड चाहिए तो उसके लिए सही ब्रांड का चुना जाना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में यह पता होना जरूरी है कि आप कौन से ब्रांड की लिपस्टिक खरीदें। तो आज हम आपको बता रहें हैं इंडिया में मौजूद टॉप 5 लिपस्टिक ब्रांड के बारे में, जो आपकी खूबसूरती को और निखार देंगे। तो चलिए नजर डालते हैं।
मैक (MAC)
‘मेकअप आर्ट कॉस्मेटिक ब्रांड’ 1984 में आया था। यह ब्रांड, कॉस्मेटिक ब्रांड की लिस्ट में टॉप पर आता है। इसके सभी प्रोडक्ट्स लोगों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। बात करें इसकी लिपस्टिक की तो मैक की लिपस्टिक बेस्ट होती है। इस ब्रांड की लिपस्टिक आपको Rich और Attractive लुक देगी।

लॉरियल (L’Oreal)
लॉरियल वर्ल्ड का जाना माना ब्रांड है। यह एक फ्रेंच कॉस्मेटिक कंपनी है, जोकि 1909 में आई थी। यह ब्रांड दुनिया का सबसे बड़ा ब्रांड है और इसके सभी प्रोडक्ट्स दुनियाभर में मशहूर है। बात करें लिपस्टिक की तो वह हाई क्वालिटी और लंबे समय तक टिकने वाली होती है।

एनवाएएक्स (NYX)
NYX ब्रांड काफी जाना माना ब्रांड है, यह ब्रांड 1999 में आया था। इस मेकअप ब्रांड के सभी प्रोडक्ट्स आपके लिए एक दम परफेक्ट साबित हो सकते हैं। क्योंकि इसमें आपको काफी वैरायटी मिल जाएगी, वो भी सही रेंज में। इस ब्रांड की लिपस्टिक भी काफी अच्छी और लॉन्ग लास्टिंग होती है।

लोटस हर्बल (Lotus Herbals)
लोटस हर्बल इंडिया का काफी पॉपुलर कॉस्मेटिक ब्रांड है। यह 1993 में लॉन्च हुआ था और तब से लेकर अब तक इस ब्रांड ने अपना अच्छा खासा नाम बना लिया है। इसकी ब्रांड की सभी लिपस्टिक नेचुरल चीजों से बनाई जाती है। अगर आपको नेचुरल प्रोडक्ट्स पसंद है तो इस ब्रांड की लिपस्टिक आपके लिए बेस्ट है।

इनगलोट (Inglot)
इनगलोट कंपनी 1983 में आई थी, जब से लेकर अब तक इसने अपना खूब अच्छा नाम बना लिया है। इनगलोट के प्रोडक्ट्स काफी अच्छे और अफोर्डेबल प्राइज में होते है। इस प्रोडक्ट की लिपस्टिक 400 शेड में उपलब्ध है, इनगलोट की लिपस्टिक के कलर हर त्यौहार पर आपको बेहतरीन लुक देगी। तो आपको इस ब्रांड की लिपस्टिक भी ट्राई करनी चाहिए।

