टीनएजर्स पर सिल्वर और स्पार्कल वाला मेकअप काफी खिलता है इसलिए टीएनजर्स को मेकअप करते वक्त डार्क और गहरे रंगों से मेकअप नहीं करना चाहिए इससे आप अपनी उम्र से बड़ी नजर आएंगी।

  • मेकअप करते वक्त अगर चेहरे पर किसी प्रकार का दाग, निशान, मुंहासे हों तो उन्हें स्किनटोन से मैच करते हुए कंसीलर से कंसील कर लेना चाहिए।
  • अब स्किनटोन से मैच करता हुआ टू-वे केक पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • आंखों पर कलर आईलाइनर और मस्कारा लगाएं।
  • होंठों पर लिपस्टिक की बजाय लिपग्लाॅस लगाएं।
  • आपके बाल छोटे हैं तो बालों को खुला रख सकती हैं और अगर बड़े हैं तो हाईपोनी बना सकती हैं।
  • चाहें तो बालों को डिजाइनर क्रिम्पिंग भी कर सकती हैं और ग्लिटर स्प्रे से और भी खूबसूरत संवार सकती हैं।
  • मिक्स एंड मैच करती हुई ज्वैलरी का चुनाव करें ।