खूबसूरती और व्यक्तित्व का एक अभिन्न अंग है आपके बाल । लहराते स्वस्थ चमकीले बाल जहाॅ आपके व्यक्तित्व को गढते हैं ।
बाल एक महीने में एक सेंटीमीटर तक बढ़ते है । सर्दियों में इनका बढ़ना धीमी गति से और गर्मियों में कुछ तेज गति से होता है । पोषण के अभाव और बालों कंे प्रति जाने-अनजाने बरती जाने वाली लापरवाही के कारण ही बाल असमय सफेद होने लगते हैं । भोजन में आॅलिव आॅयल का उपयोग बालों के लिए लाभदायक होता है । बालों में बादाम के तेल की मालिश गुणकारी होती है । बालों की सही देखभाल के लिए अनेक चीजें प्रायः हमारे घर में उपलब्ध रहती है । थोडी समझदारी से इनका प्रयोग बालों को स्वस्थ और सुन्दर बना सकता है ।
बालों की सुन्दरता एवं सुरक्षा हेतु घरेलू टिप्स –
थोडे सरसों के तेल में एक नींबू का रस अच्छी तरह मिलाएं और उसे सिर में भली-भांति लगाकर सिर धोएं । इससे बालों की रूसी मिट जाएगी और बालों की जडे भी मजबूत होगी।
आंवले के तेल में नींबू मिलाकर भी उपयोग में लाया जा सकता है ।
सप्ताह में एक बार दही या मट्ठा या नींबू के रस या आंवला पाउडर से सिर धोकर साफ करें। इससे बाल मुलायम, चमकीले और लम्बे हो जाते है ।
बाल धोने के बाद मौटे तौलिए से बालों को हलके हाथ से मलते हुए पोछें और तौलिए में कुछ समय लपेटकर रखें।
कभी बालों को झटकें नहीं और न ही तेज धूप में उन्हें सुखाऐ।
बाल सूखने के बाद उनकी जडों में उंगलियों के पोरों से हल्की मालिश करते हुए तेल लगाएं।
बालों के लिए नारियल का तेल अपेक्षाकृत अच्छा होता है । इसके अलावा सरसों या आंवले का तेल भी उपयोग में लाया जा सकता हैं । सिर मंे लगाने वाला तेल बार-बार बदलना नहीं चाहिए ।
रूसी से मुक्ति के लिए सिरके में पानी मिलाकरलगाऐ और सिर धो लें ।
बालों का झड़ना रोकने के लिए-
उन्हें बेरी और नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उपयोग में लाएं । मेथी के पत्ते पीसकर बालों में लगाने और थी के दाने पीसकर आधा-आधा चम्मच सुबह शाम खाने से बालों का झडना रूकता हैं । रात में आंवले के टुकडे पानी में भिगोएं, सुबह उस पानी को पी लें इससे बाल स्वस्थ और चमकदार होंगे । दिनभर में 10-12 गिलास पानी अवश्य पिऐ ।
बालों में डाई लगाने वाले –
लोगों को बाल रूखे सूखे रहने की शिकायत रहती है । उन्हें बालों में दूध में केला मसलकर लगाना चाहिए । पपीता मसलकर लगाने से भी लाभ होता है । दो मुंहे बालों की समस्या से मुक्ति के लिए उच्च प्रोटीन वाला भोजन करना चाहिए । विटाामिन ई के कैप्सूल भी लिए जा सकते हैं । लौकी के रस में जैतून या तिल का तेल मिलाकर एक घंटे धूप में रखने के बाद उसे बालों में लगाकर मालिश करने से बाल लम्बे और मजबूत होते है ।
एक नींबू के रस में थोडा आॅवला पाउडर और एक चम्मत रोगन बादाम भलीभांुति मिलाकर बालों की जडों में लगाएं । फिर एक घंटे बाद बालों में मेंहदी लगाएं । डेढ-दो घंटे बाद बालों की जडों में लगाएं । फिर एक घंटे बाद बालों में मेंहदी लगाए । डेढ-दो घंटे बाद बालों को धो लें । इससे बाल झडना, दो मुंहे बाल, बाल बाल पतले होना आदि समस्याएं खत्म हो जाऐगी और बाल चमकदार होंगे । लीख-जुओं से मुक्ति के लिए धतूरे के रस में थोडा कपूर मिलाकर इस लेप को किसी कपडे में लगा दे और रात में उस कपडे को सिर पर बांधकर सो जाएं । सुबह सिर धो लें ।
अधिक बाल गिरना–
परेशानी का कारण हो सकता हैं । इसके लिए पूरी नींद लेना, हमेशा तनाव से बचना, संतुलित पोष्टिक भोजन लेना, बालों को अधिक कसकर न बांधना, बालों को सदा साफ रखना, अधिक गर्म पानी की बजाय सामान्य या गुनगुने पानी से बाल धोना, बालों को सूखा रखने की बजाय उनमें उंगलियों के पोरों से हल्की मालिश करते हुए तेल लगाना, बालो को रूसी से बचाए रखना, कभी कभी बालों को भाप देना, दिन में कई बार कंघी करना (इससे तैलीय गं्रथियां सक्रिय रहती हैं) रात को सोते समय बालों को खोलकर या ढीले करके सोना, बालों में रसायन मिले तेल या अन्य पदाथों का उपयोग न करना, खूब पानी पीना, बीमारी से शीघ्र बचाव के उपाय करना, हेयर ड्रायर का उपयोग कम से कम करना, बाल धोने के लिए रीठा, शिकाकाई, आंवला आदि प्राकृतिक उत्पादों को प्रमुखता देना आदि बातों का ध्यान रखना आपके बालों के हित में हैं ।
फिर भी यदि उचित और आवश्यक हो तो चिकित्सक से परामर्श लें । थोडे से घरेलू उपाय आजमा के देखिये आपके सौन्दर्य को कैसे चार चांद लगाते है आपके “क्राउनिंग ग्लौरी”
