Hair Oiling

Hair Oiling Tips: हमारी नानी दादी के जमाने से ही बालों की अच्छी देख रेख तभी मानी जाती थी, जब बालों में तेल सही तरीके से लगाया गया हो। बात सच भी है, पहले बालों में तेल लगाने को वरीयता दी जाती थी, इसी लिए पहले के समय में महिलाओं के बाल खूबसूरत होते थे। लेकिन जैसे-जैसे समय बदला, वैसे वैसे महिलाओं ने इस ओर ध्यान देना छोड़ दिया। वजह खुद को बेहद बीजी बताना ही है। जिसकी वजह से बालों से जुडी तमाम परेशानियों का सामना करना आम हो गया है। इन सब से परे बालों में तेल लगाने का तरीका बभी खास होता है, जो ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता। अगर आप भी इनमें से एक हैं, तो आज का हमारा ये लेख आपको बालों में तेल लगाने के सही तरीको को सिखाएगा।

बालों में तेल लगाना कितना जरूरी?

कहा जाता है कि, आप अपने बालों को तेल से जरिये एक अच्छा पोषण दे सकती हैं। क्योंकि तेल के पोषण से आपके बालों को उतना ही फायदा पहुंचता है, जितना फायदा खाना खाने से शरीर को होता है। ठीक उसी तरह समय-समय पर बालों को तेल का पोषण देते रहना चाहिए, जिससे बाल हेल्दी, घने और चमकदार रहे।

क्या हैं फायदे

तेल लगाने से बालों को क्या फायदे होते हैं, इस बात को तो अमूमन सभी लोग जानते होंगे। लेकिन कुछ ऐसे फायदे भी हैं, जिनके बारे में शायद आपको पता हो। वो क्या हैं, चलिए जानते हैं।

• तेल बालों के जरिये सिर के रोम छिद्रों तक पोषक तत्व और विटामिन पहुंचाता है।

• तेल बालों के रोम को मजबूत बनाते हैं, जिससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती है।

• बालों से रूखेपन की समस्या दूर होती है।

• तेल बालों को मुलायम बनाते हुए उन्हें हाइड्रेट रखता है।

तेल लगाने का सही तरीका-

अगर आप अपने बालों में सही ढंग से तेल की मालिश करेंगी तो आपको इसका रिजल्ट भी अच्छा ही मिलेगा। ये आपको कैसे करना चलिए ये भी जान लेते हैं।

• अपने बालों के लिए सबसे पहले सही तेल का चुनाव करें।

• ऑयली सिर है तो हल्के तेल का ही इस्तेमाल करें।

• रूखे सिर में हमेशा चिकना तेल ही इस्तेमाल करना चाहिए।

अगर ऑयली है सिर

तेल का चुनाव कैसे करें, इसका चुनाव आप अपने सिर के हिसाब से कर सकती हैं। अगर आपके बाल ऑयली रहते हैं, तो आपको हल्के तेलों में बादाम, नारियल, रुचिरा, जोजोबा, अंगूर के बीज, जैतून जैसे कई तरह के तेल आजमा सकती हैं। ये काफी हल्के होते हैं।

अगर है रूखेपन की शिकायत-

काफी लोग हैं, जिनका सिर शुष्क यानी की रुखा होता है। रूखेपन की वजह से ही रूसी की समस्या भी घेरने लगती है। आप ऐसे गुण वाले तेल का चुनाव कर सकती हैं, जो रूखेपन को दूर करता हो। अगर आप इस स्थिति में हल्के तेल लगाएंगी तो आपको एलर्जी की शिकायत भी हो सकती है। आप पुदीना, लैवेंडर, चन्दन, गुलाब, टी ट्री, लेमन, चमेली के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

गुनगुना तेल करेगा कमाल-

बालों में तेल की मसाज करने से पहले, तेल को कुछ सेकेंड के लिए गर्म कर लें। गर्म तेल के इस्तेमाल से बालों के क्यूटिकल्स और स्कैल्प में गहराई से समा जाता है। आवर ज्यादा असर डालता है।

कुछ यूं करें मालिश

अगर आप सिर की तेल से मसाज करने वाली हैं, तो आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना होगा। आप कुछ मिनटों तक अपने बालों की स्कैल्प में हल्के हाथों से मसाज करें। अगर आब्ल घुंघराले हैं तो उन्हें छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर मसाज करें। आप 10 से 15 मिनट तक पूरे स्कैल्प में अच्छे से मसाज करें।

बालों को दें गर्माहट-

बालों में तेल से मसाज करने के बाद अपने बालों को बन बना लें। फिर अपने सिर को कवर करते हुए, गर्म कपड़े को लपेट लें। इससे तेल बालों के स्कैल्प तक अच्छे से पहुंच जाता है।

बालों को धोना जरूरी-

तेल लगाने के बाद इसे रात भर के लिए छोड़ना जरूरी होता है। जिसके बाद आप सुबह माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करते हुए अच्छे से धो लें। आप समान्य या ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इस बात का ख्याल रखें कि बाल अच्छे धोए हों।

तेल लगाने से जुडी ये कुछ ऐसी जानकारियाँ हैं जो छोटी तो हैं, लेकिन बड़े ही कम की हैं। आप अगर कोई गलती नहीं की तो आपके लिए बड़ा फायदा हो सकता है। अगर आपके बाल गंदे हैं तो तेल लगाने से बचें। इससे रोम छिद्रों में फंसी गंदगी निकल नहीं पाती और बाल गिरने लगते हैं।

यह भी पढ़ें – क्वीन की तरह कैसे पोज़ करेंहाथ धोने की सही तकनीक