चेहरे को फेस वॉश करें
आप अपने चेहरे को दिन में कम से कम 2 बार किसी माइल्ड फेस वॉश से क्लींज करें | हो सके तो आप ऐसे क्लींजर का उपयोग ना करें, जिसमें क्रीम की मात्रा अधिक होती है, क्योंकि ऐसे क्रीम बेस्ड क्लींजर से चेहरे पर ऑयल रह जाती है | लेकिन आपकी स्किन ड्राई है, तो आप क्रीम बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल बड़े आराम से कर सकती हैं |
चेहरे पर फेस पैक लगाएं
गर्मियों में सबसे ज्यादा फेस पैक का इस्तेमाल किया जाता है। जोकि फेस के लिए अच्छा भी होता है। आप अपने घर में ही फेस पैक बन सकत हैं। जो आपके किचन में इजली मिल जाता है। जैसे हल्दी, बेसन, गुलाबजल, दही, टमाटर और इत्यादि। इसके जरीए आप फेस पैक बना कर अपने फेस को और भी ग्लोविंग बना सकते हैं।
चेहरे को क्लींजिंग मिल्क लगाएं
चेहरे पर ग्लो चाहते हैं तो रोजाना फेस वॉस के बाद चेहरे को जरूर क्लींजिंग मिल्क से क्लींज करें। इससे आपकी त्वचा ग्लॉविंग और इवन टोन बनी रहती है। यह फेस को ड्राईनेस होने से बचाती है। यहां तक की जो हमारे फेस पर धूल मिट्टी जम जाती है उसे भी क्लिन कर देती है। इस वजह से आपके चेहरे पर पिम्पल्स वगैरह नहीं होते हैं।
चेहरे को टोनिंग करें
चेहरे को जितना क्लींजिंग करना जरूरी है उतना ही टोनिंग करना भी जरूरी है। टोनिंग से आपके चेहरे के पोर्स कम हो जाते हैं और त्वचा मुलायम हो जाती है। इसके अलावा टोनिंग ब्लड सर्कुलेशन को भी सही करता है और चेहरे को तरोताजा बनाता है। आजकल बाजार में कई तरह के टोनर मिलते हैं जिनमें एल्कोहल भी मिली हुई होती है। ऐसे टोनर का जितना हो सके उतना नजरअंदाज करें क्योंकि इससे आपकी त्वचा को काफी नुकसान हो सकता है।
चेहरे को मॉइस्चराइज करें
चेहरे को मॉइश्चराइज करना चाहिए इसके लगाने के कई फायदे होते हैं। मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा अनेक समस्याओं से दूर रहती है साथ ही में मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन के काले धब्बे, पिम्पल्स, ब्लेकहेड्स कम नजर आते हैं। और चाहरे पर झुर्रियां जल्दी नहीं आती हैं। मॉइश्चराइजर का सही तरीके से और नियमित उपयोग करने पर त्वचा मुलायम और ग्लोविंग हो जाती है।
ये भी पढ़ें –
कैसे बनाएं घर पर हेयर प्रोडक्ट
अगर चाहिए स्वस्थ बाल तो अपनाएं ये 4 टिप्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
