दुल्हन का श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा होता है। विवाह के दौरान बन्नो के हाथों में लगी मेंहदी उसकी खूबसूरती बढ़ा देती है।कहा जाता है कि मेहंदी जहां दुल्हन के सौंदर्य में चार-चांद लगाती है वहीं उसको ठंडक भी देती है। माना जाता है कि शादी से पहले जब दुल्हन बहुत घबराई हुई होती है तो मेहंदी उसे शांत करने में बहुत मदद करती है और उसे आरामदाक महसूस कराती है।विवाह जैसे पवित्र बंधन में किस तरह की मेहंदी लगाएं, आइए जानें-
शादी की थीम वाले डिजाइन:- शादी के समय दुल्हन के मूड और उसके खुशी भरे पलों को मेहंदी के डिजाइन में रचाने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। ऐसे डिजाइन को बहुत बारीकी से बनाया जाता है। पैरों के लिए भी बहुत बारीकी से डिजाइन बनाये जाते हैं।
राधा कृष्ण मेहंदी:-

कोई भी दुल्हन अपने हाथों पर इस सबसे दिव्य प्रेमी जोड़े का डिजाइन बनवाना चाहेगी। रासलीला खेलते हुए राधा कृष्ण या मुरली के साथ खड़े राधा कृष्ण का डिजाइन बहुत सुंदर लगता है। हालांकि ऐसा डिजाइन बनाना बहुत कठिन होता है लेकिन लगने के बाद यह बहुत सुंदर लगता है।
रंगीन मेहंदी:-

आजकल मोर या किसी व्यक्ति का डिजाइन बहुत आम हो गया है, आजकल लोग इन डिजाइन में रंग भी भरवाने लगे हैं।यह डिजाइन सबसे अलग नजर आता है। आप अरब स्टाइल की मेहंदी को रंगों और चमक के साथ बना सकती हैं।
भगवान गणेश मेहंदी:-

भगवान गणेश को अच्छे सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है शादी जैसे खुशनुमा अवसर पर इनका आशीर्वाद जरूर लिया जाता है। मेहंदी में भगवान गणेश का डिजाइन बाहर सुंदर और दिव्य लगता है। आप अपनी डिजाइन में ओम भी बनवा सकती हैं।
रॉयल मुगल मेहंदी:-

मुगलों के समय में बनने वाली मेहंदी में बहुत सुंदर डिजाइन होते थे। छोटे से छोटे डिजाइन में भी बहुत बारीक काम होता था और यह पूरी तरह से नजर भी आता था। यह मेहंदी आपको ग्रेसफुल लुक देगी।
जियोमेट्रिक मेहंदी डिजाइन:-

जिन लोगों को कव्र्स पसन्द नहीं हैं वो सीधी लाइंस और तीखे जियोमेट्रिक डिजाइन बनवा सकती हैं। ऐसा डिजाइन बहुत साफ और सुंदर लगता है। ऐसे डिजाइन सबसे अच्छे तब लगते हैं जब आप केवल कलाई तक मेहंदी लगवाना चाहती हों।
गोल मेहंदी के डिजाइन: –

गोल आकार वाले मेहंदी के डिजाइन बहुत सुंदर लगते हैं। इसके लुक को और भी बेहतर करने के लिए इसमें आप फूल या कोई अन्य डिजाइन बनवा सकती हैं। इस डिजाइन को अपने पैरों पर भी बना सकती हैं।
फोटो सौजन्य :- द ब्राइडल बॉक्स डॉट कॉम
