इस बार राखी पर हाथों में रचाएं मॉडर्न स्टाइल की मेहंदी, देखिए ट्रेंडिंग डिजाइन: Trendy Mehndi for Rakhi
Trendy Mehndi for Rakhi

पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन पति को आएगा खूब पसंद, एक बार जरूर करें ट्राई

Pakistani Mehndi Design :  पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन काफी अलग और खूबसूरत होता है। आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन डिजाइन्स-

Pakistani Mehndi Design: मेहंदी कला न सिर्फ भारतीय संस्कृति का समावेश है, बल्कि यह हर संस्कृति से प्रेरणा लेती है। जब शाही और जटिल स्पर्श की बात आती है, तो पाकिस्तानी मेहंदी के डिजाइन के बात सबसे आगे की जाती है। किसी भी शादी फंक्शन में सबसे पहले पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन की सबसे पहले बात आती है। पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन काफी बारीकियों से की जाती है, जो काफी खूबसूरत लगती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ खूबसूरत पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपने हाथों पर सजा सकते हैं।

Also read: रिलेशनशिप में क्यों जरूरी है पर्सनल स्पेस?  

Pakistani Mehndi Design
Line Pakistani Mehendi Design

यह मेहंदी डिज़ाइन लाइन्स के साथ पाकिस्तानी संस्कृति को दर्शाता है। इस मेहंदी डिज़ाइन को बनाने के लिए काफी बारीक रेखाओं का इस्तेमाल किया जाता है। मेहंदी कला को एक अनोखा रूप लेने के लिए लाइन्स काफी खूबसूरती से खींची और घुमावदार होती हैं। अगर आप साफ सुथरा मेहंदी डिजाइन पसंद करते हैं, तो आप इस तरह के मेहंदी के डिजाइन को चुन सकती हैं। यह डिजाइन भारी हाथों वाली दुल्हन के लिए सबसे अच्छा है। इस डिजाइन बारीकी भी है, इसलिए अगर आपको सिंपल डिजाइन पसंद हैं, तो आप इसे चुन सकती हैं।

Lotus Pakistani Mehendi Design
Lotus Pakistani Mehendi Design

यह सबसे खूबसूरत डिजाइनों में से एक है, जो पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइनों की तलाश को पूरा करता है। इस डिजाइन में कमल एलेमेंट्स और मस्जिद एलेमेंट्स शामिल किए लए हैं, जो इस्लामी संस्कृति का एक प्रमुख हिस्सा है। गुंबद की सुंदरता भी इस डिजाइन में अच्छी तरह से परिलक्षित होती है, जो इसे दुल्हन के लिए उनकी शादी के दिन सबसे पसंदीदा डिजाइनों में से एक बनाती है। डिजाइन में जोड़ा गया छोटा कमल इसे काफी सुंदर मेहंदी डिजाइन बनाती है। 

Floral Pakistani Mehendi Design
Floral Pakistani Mehendi Design

अगर आप किसी ऐसे मेहंदी डिजाइन की तलाश कर रहे हैं, जो मेहंदी डिज़ाइन में पाकिस्तानी ग्रेस के टच के साथ फ्लोरल एलिमेंट पसंद हैं तो आप इस मेहंदी डिज़ाइन को चुन सकती हैं। इस डिज़ाइन में फ्लोरल एलिमेंट तो हैं, लेकिन अनोखे भी हैं। इसमें कुछ खूबसूरत और अनोखे एलिमेंट का इस्तेमाल किया गया है, जो इस डिज़ाइन को बाकी डिज़ाइन से अलग बनाते हैं। अगर आप दुल्हन हैं और अपनी सगाई के दिन मिनिमलिस्टिक मेहंदी चाहती हैं, तो आप इस मेहंदी के डिजाइन को चुन सकती हैं।

Circle Pakistani Mehendi Design
Circle Pakistani Mehendi Design

यह दुल्हन के लिए सबसे अच्छे पाकिस्तानी डिजाइनों में से एक है। इस डिजाइन में दोनों हाथों में गोलाकार एलिमेंट होते हैं और जब आप उन्हें जोड़ते हैं, तो यह एक सर्कल को पूरा करता है। इसमें आप अपने पार्टनर का नाम भी जोड़ सकते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...