हाथों की सदुंरता को बनाए रखने के लिए बाजार में ढेरों ब्रांड की नेलपेंट मौजूद है, जिसको आप नाखूनों में लगाकर हाथों के सौंदर्य को निखार सकती हैं। लेकिन कौन सा नेलपेंट हर तरह से आपके लिए परफेक्ट है यह जानने के लिए हमने रीडर्स से 3 नेलपेंट ब्रांड- एवॉन, स्ट्रीटवेयर लक्मे और कलरबार, का ब्लाइंड टेस्ट एफेनिटी सैलून कीर्ति नगर, नई दिल्ली में कराया। यह ब्लाइंड टेस्ट इफिनिटी सैलून की डायरेक्टर शिप्रा और मेकअप आर्टिस्ट आरती की देखरेख में करवाया और हमें मिले यह परिणाम –

एवॉन जैल फिनिश नेल इनैमल :- अगर आप चाहती हैं कि आपके हाथों की सुंदरता के सब कायल को जाएं तो आप एवॉन जैल फिनिश नेल इनैमल से अपने नेल्स को सजाएं। नेलपेंट टिकने की बात करें तो एवॉन की जैल नेलपेंट आपके नाखूनों पर ज्यादा दिन तक टिकी रहेगी। इसका ब्रश काफी थिन है, जिसके कारण नाखूनों को ब्रश पूरी तरह से कवर कर देता है। सिर्फ इतना ही नहीं, नाखूनों पर ब्रश की लाइन भी नजर नहीं आती। इसमें बेस और टॉप कोट इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है।

स्ट्रीटवेयर कलर रिच :- स्ट्रीटवेयर का पिंक कलर समर के लिए काफी अच्छा है। इस नलपेंट के ब्रश काफी छोटे हैं, जो नाखूनों को पूरी तरह से कवर नहीं करता। इसकी कन्सिस्टनसी काफी पतली है इसलिए दो-तीन कोट लगाने की जरूरत होती है। इसका एक कोट पैची नजर आता है। लेकिन जैसे ही अधिक कोट एप्लाई करेंगी तो पैचिनेस गायब होती जाती है।

लक्मे ऐब्सलूट जैल स्टाइलिस्ट :- इसका पिंक शेडस आपके हाथों को ब्राइट और वाइब्रेंट बनाएगा। इसके एक कोट अपारदर्शी होता है पर यदि आप बोल्ड लुक चाहती है तो डबल कोट का इस्तेमाल कर सकती हैं। सूखने की बात करें तो अगर आप डबल कोट नेलपेंट लगा रही हैं तो यह सूखने में काफी समय लेती है। अगर आपने टॉप कोट एप्लाई किया है तो यह तीन चार दिन चलेगी।

कलरबार पिंक लेडी :- अगर आप पिंक में हल्की शाइनिंग चाहती हैं तो पिंक लेडी की नेलपेंट में हल्की शाइनिंग है। अगर ब्रश की बात करें तो इसका ब्रश भी काफी अच्छा है, जो पूरे नेल को अच्छे से कवर करता है, पर यह सूखने में काफी समय लगाती है फिर चाहे डबल शेड हो या सिंगल। इसका एक कोट लगाने में आप आपको सही रंग नहीं प्राप्त होगा जब तक कि आप इसका डबल कोट ना लगाए। इसका शेडस ग्लॉसी नहीं बल्कि मैटी है।

पाठकों की पसंद :- हमने सभी नेलपेंट को लगाया, जिसमें हमें प्रोडेक्ट नंबर 1 को (एवॉन जैल फिनिश नेल इनैमल) पसंद आया, जो सभी मानकों पर खरा भी उतरा।