बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस Janhvi Kapoor अपनी स्टाइल स्टेटमेंट और ब्यूटीफुल फेस से सभी को अपनी ओर अट्रैक्ट कर लेती हैं. जान्हवी इतनी खूबसूरत हैं कि उन्हें ज्यादा मेकअप की जरूरत भी नहीं पड़ती. आज हम आपको जान्हवी कपूर के कुछ ब्यूटीफुल लुक्स बताते हैं जिन्हें आप भी किसी भी मौके पर अप्लाई कर खुद को ब्यूटीफुल लुक दे सकती हैं.
नेचुरल लुक

जान्हवी का सुपर नैचुरल लुक कमाल का है. अपने लुक से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था. जान्हवी ने इस लुक में अपनी आंखों को काजल से सजाकर होठों पर बाॅटल्ड पिंक और चेरी टोंड कलर की लिपस्टिक लगाई है. जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है.
पार्टी नाइट

अगर आप पार्टी में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहती हैं तो जान्हवी की तरह हाई वोल्टेज मैटेलिक लुक अपना सकती हैं. आईलीड पर जान्हवी ने मैटेलिक ग्रे गनपाउडर लगाया है, जिसके साथ क्रीमी टेराकोटा न्यूड लिपस्टिक और मैचिंग ब्लश उन्हें स्टनिंग लुक दे रहा है. अगर आप भी किसी नाइट पार्टी को अटेंड कर रही हैं तो यह लुक अपना सकती हैं.
इंटिमेट वेडिंग लुक

शादियों का मौसम चल रहा है और यदि आप दुल्हन की ब्राइडमेड बनी है तो जान्हवी का यह लुक आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. इस लुक में जान्हवी ने ट्राई कलर आई मेकअप किया है. जिसमें उन्होंने सॉफ्ट ब्राउन आईलीड्स के साथ पीकॉक ब्लू वाटर लाइन और अपरलैश पर काजल लगाया हुआ है. इसके साथ उन्होंने ड्वी कॉम्प्लेक्शन और फ्लश्ड चिक्स रखे हैं. जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं.
रेड हॉट

लाल रंग का उपयोग किसी भी मौके पर किया जा सकता है. इसके लिए किसी खास फंक्शन या दिन की जरूरत नहीं होती बस जरूरत होती है तो आपके मूड की. अपने इस खूबसूरत रेड लुक में जान्हवी ने होठों पर रेड लिपस्टिक के साथ आंखों पर मैट बेस, रोज गोल्ड शैडो और थिक लैशेज अप्लाई की है. अपने पूरे लुक में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही है.
सन्डे ब्रंच

अगर आप अपने संडे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो जान्हवी का यह लुक बिल्कुल परफेक्ट है. इस मेकअप में उन्होंने सब कुछ मिनिमल रखते हुए एक जैसे शेड अप्लाई किए हैं. यहां उनका लुक बहुत ही ग्लैमरस लग रहा है. अपनी संडे आउटिंग के लिए आप भी यह लुक अपना सकती है.
डेली रूटीन हो संडे आउटिंग, नाइट पार्टी या फिर शादी जान्हवी हर जगह कमाल के मेकअप में नजर आती हैं. अगर आप भी हर मौके पर खुद को खूबसूरत दिखाना चाहती हैं तो जान्हवी की तरह मेकअप टिप्स अप्लाई कर सकती हैं.
