जाह्नवी कपूर का इंडियन लुक: Janhvi Indian Looks
Janhvi Indian Looks

Janhvi Kapoor आज के समय में यंग गर्ल्स की स्टाइल इंस्पिरेशन हैं। जान्हवी अक्सर अपने लुक्स को लेकर एक्सपेरिमेंटल होती हैं, जिसके कारण हर बार उनका एक नया स्टाइल दर्शकों के सामने आता है। यूं तो जान्हवी वेस्टर्न वियर में भी बोल्ड अवतार ले लेती हैं, लेकिन जब बात एथनिक वियर की होती है, तो उसे भी वह उतनी ही ग्रेसफुल और एलीगेंट तरीके से पहनना पसंद करती हैं।

चाहे सूट हो या साड़ी या फिर लहंगा, हर बार वह अपने स्टाइल से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। हो सकता है कि आपको एथनिक वियर पहनना पसंद ना हो। लेकिन अगर आप जान्हवी के एथनिक लुक्स पर एक नजर डालेंगी तो आपको भी उनके इस लुक से प्यार हो जाएगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको जान्हवी कपूर के कुछ ब्यूटीफुल एथनिक वियर लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी अच्छे लगेंगे-

Janhvi Kapoor शीयर साड़ी लुक

इस लुक में जान्हवी कपूर बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। उन्होंने लाइटवेट शीयर साड़ी को पहना है, जिस पर फ्लोरल प्रिंट बेहद ही अच्छा लग रहा है। जान्हवी ने इस साड़ी के साथ व्हाइट कलर के स्लीवलेस ब्लाउज को पेयर किया है। इस साड़ी के साथ उनका मेकअप भी बेहद ही अच्छा लग रहा है। वहीं एक्सेसरीज में उन्होंने झूमकों को स्टाइल किया है। अगर आप चाहें तो केजुअल्स में जान्हवी की इस साड़ी को आसानी से पहन सकती हैं।

जान्हवी कपूर एंब्रायडिड लहंगा

अगर आप लहंगे को एक न्यू लुक में पहनना चाहती हैं तो आपको जान्हवी कपूर के इस लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक में जान्हवी ने पिंक कलर के लहंगे को स्टाइल किया है, जिसमें मल्टी थ्रेड के साथ एंब्रायडरी की गई है। लहंगे पर यह डिफरेंट पैटर्न देखने में काफी अच्छा लग रहा है। इस लहंगे के साथ उन्होंने चोकर को स्टाइल किया है। वहीं, मेकअप में मैट लिप्स और शीयर आइज लुक काफी अच्छा लग रहा है।

जान्हवी कपूर ब्लू अनारकली सूट

अगर आप किसी पार्टी या वेडिंग फंक्शन के लिए खुद को स्टाइल करना चाहती हैं तो ऐसे में आप जान्हवी कपूर के इस लुक से आइडिया लें। इस लुक में जान्हवी ने ब्लू कलर के लहंगे को पेयर किया है। इस अनारकली सूट में सिल्वर एंब्रायडिड वर्क काफी अच्छा लगता है। इस लहंगे के साथ जान्हवी ने झूमका इयररिंग्स काफी अच्छे लग रहे हैं। वहीं, मिडिल पार्टिंग ओपन वेव्स हेयर से उन्होंने अपने स्टाइल को कंप्लीट किया है।

जान्हवी कपूर लाइट पिंक साड़ी लुक

कई बार महिलाएं सोचती हैं कि प्लेन साड़ी में उनका लुक काफी अच्छा लगेगा, जबकि ऐसा नहीं है। जान्हवी कपूर ने इस लुक में प्लेन लाइट पिंक कलर साड़ी को स्टाइल किया है, जिसके साथ उन्होंने एंब्रायडिड स्लीवलेस ब्लउज को पेयर किया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए जान्हवी ने चांदबाली इयररिंग्स पहना है। वहीं, मेकअप में विंग्ड आईलाइनर लुक उन्हें बहुत अधिक अट्रैक्टिव बना रहा है।

जान्हवी कपूर येलो साड़ी लुक

अगर आप किसी वेडिंग फंक्शन या खास अवसर पर साड़ी पहनना चाहती हैं, तो जान्हवी कपूर के इस लुक से आइडिया लें। इस लुक में जान्हवी ने प्लेन साड़ी को भी डिजाइनर लुक में कैरी किया है। उन्होंने प्लेन येलो साड़ी पहनी है, जिसमें बार्डर पर गोल्डन वर्क बेहद ही स्टनिंग लग रहा है। वहीं, जान्हवी ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मैचिंग गोल्डन वर्क येलो ब्लाउज को पेयर किया है। इसके साथ जान्हवी कपूर ने ड्रॉप इयररिंग्स को स्टाइल किया है, जो उन्हें एक स्टेटमेंट लुक दे रहा है। जान्हवी कपूर ने इस लुक में स्मज काजल लुक देखने में काफी अच्छा लग रहा है।

जान्हवी कपूर रेड साड़ी लुक

जान्हवी कपूर का यह रेड साड़ी लुक देखने में बेहद ही अट्रैक्टिव लग रहा है। जान्हवी ने इस लुक में रेड कलर की प्लेन साड़ी को स्टाइल किया है, जिसमें बॉर्डर पर थ्रेड वर्क किया गया है। वहीं इस साड़ी को जान्हवी एंब्रायडिड पिंक कलर ब्लाउज को पेयर किया है। इस स्लीवलेस ब्लाउज में गोटा पट्टी वर्क भी काफी अच्छा लग रहा है। सटल मेकअप लुक उनके इस लुक को और भी अधिक ब्यूटीफुल बना रहा है। 

जान्हवी कपूर मल्टीकलर लहंगा लुक

मल्टीकलर लहंगे में जान्हवी कपूर का यह लुक बेहद ही रिफ्रेशिंग लग रहा है। इस लुक में जान्हवी ने स्लीवलेस बैकलेस ब्लाउज को मैचिंग लहंगे के साथ पेयर किया है। वहीं, अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए जान्हवी ने लाइट मांगटीका और इयररिंग्स को स्टाइल किया है। लाइट मेकअप और वेव्स हेयरस्टाइल उनके लुक को खास बना रहा है।

जान्हवी कपूर रेड सीक्वेंस साड़ी

रेड कलर का अपना एक चार्म होता है। ऐसे में अगर आप उसे एक बेहद ही स्टनिंग तरीके से कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप जान्हवी कपूर के इस लुक से आइडिया लें। इस लुक में जान्हवी कपूर ने प्लेन रेड साड़ी पहनी है, जिसके बॉर्डर को सीक्वेंस लुक दिया गया है। वहीं इस साड़ी के साथ जान्हवी ने सीक्वेंस स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है। नो मेकअप लुक से जान्हवी ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। हालांकि, अगर आप जान्हवी के इस साड़ी लुक को रिक्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप मेकअप को थोड़ा बोल्ड लुक दे सकती हैं।

तो आपको जान्हवी कपूर का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा? यह हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...

Leave a comment