बॉलीवुड की सबसे कामयाब एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी Janhvi kapoor भी बॉलीवुड में अपनी अदाओं का जादू बिखेरें हुए हैं। अपने अभिनय के साथ ही जाह्नवी अपनी खूबसूरती के चलते भी अपने फेंस के दिलों पर राज कर रही है। पार्टी हो या एयरपोर्ट लुक जाह्नवी अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। मेल ही नहीं बल्कि फीमेल फेंस भी जाह्नवी के लुक्स को काफी पसंद करती हैं। कई लड़कियां तो जाह्नवी के लुक्स को फॉॅलों करना भी पसंद करती है। आप भी जाह्नवी के लुक्स को रिक्रिएट करने का सोच रही हैं तो जाहन्वी के मेकअप लुक से कई सारे आइडियाज ले सकते हैं।
कोल रिम्ड आईज़

पार्टी मेकअप के लिए आपको अपनी आंखों पर भी ध्यान देने की जरुरत है। आप भी पार्टी में स्टाइलिश और बोल्ड लुक के लिए जाह्नवी की तरह कोल रिम्ड आंखों के लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको सिर्फ स्टार्क ब्लैक काजल चाहिए। ध्यान रखें कि आपका काजल लंबे समय तक टिका रहे और पसीने में ना बहे। इस लुक के लिए आंखों के लैश लाइन पर कोल लगाएं और इसे स्मज ब्रश से स्मज कर दें। अपने आई लैशेज़ को कर्ल कर लें।
हाई ऑन शाइन

पार्टी में शाइनी मेकअप भी आपको पार्टी की जान देने के लिए काफी है। जाह्नवी कपूर का यह शाइनी लुक आप पर भी खूब फबेगा। जाह्नवी के इस शाइनी मेकअप के लिए आप फाउंडेशन के पहले स्ट्रॉबिंग क्रीम या हाइलाइटर लगाए। फाउंडेशन के बाद अपने फेस के हाई पॉइंट्स पर इल्यूमिनेटर पॉवडर से शिमरी टच दें।
मेटैलिक आईशैडो

पार्टी मेकअप के लिए आप अपनी आंखों के साथ भी अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती है। आंखों पर आप जाह्नवी की तरह मेटैलिक आईशैडो को अप्लाई कर सकती हैै। मेटैलिक शेड्स जैसे गोल्ड, ब्रॉन्ज, सिल्वर, स्पेस ग्रे, रोज गोल्ड, डीप पर्पल जैसे शेड्स यूज करें। अब मस्कारा से अपने लैशेज़ को संवारे।
टिंटेड लिप्स
पार्टी के लिए आपके लिप्स का स्टनिंग होना भी जरुरी है। अपनी पार्टी लुक के लिए आप जाह्नवी की तरह अपने लिप्स को टिंटेड लुक दे सकती हो। इसके लिए आप सबसे पहले लिप्स पर टिंटेड लिप बाम लगाएं ताकि लिप्स हाइड्रेटेड रहे। इसके उपर से उसी या अलग शेड का लिप टिंट लगाएं। टिंटेड लिप्स के लिए ग्लॉस का यूज न करें।
बालों को रहने दें मेसी
पार्टी में अपने लुक को हटके बनाने के लिए आप अपने हेयर स्टाइल में मेसी हेयर स्टाइल का लुक ट्राय कर सकती हैं। जाह्नवी के इंस्टाग्राम पर उनके इस मेसी लुक की तस्वीर को उनके फेंस ने काफी पसंद किया था। ओपन मेसी हेयर लुक से पार्टी में सबकी नजरें आप पर से हटेंगी ही नहीं। अगर आपकी पार्टी लंबी चलनी है तो पास में स्टाइलिश स्क्रंची जरुर रखें ताकी कुछ घंटे बाद आप चाहे तो पोनी भी बना लें।