Valentine Mocktail Recipes
Mocktail Recipes

Valentine Mocktail Recipes: हम खास अवसरों के लिए विशेष रूप से Mocktail पसंद करते हैं! अपने मील टाइम को थोड़ा ज़्यादा मज़ेदार और खुशनुमा बनाने का एक आसान तरीका है। क्यों ना इस वैलेंटाइन्स डे पर आसान Mocktail बनाकर पार्टनर के साथ चियर्स किया जाए। गृहलक्ष्मी होम शेफ शिवानी असवाल शर्मा ने इस खास दिन के लिए 5 Valentine Mocktail Recipes Mocktail रेसिपी बताई है जो कि बनाने में आसान है।

दिल्ली एनसीआर की रहने वाली शिवानी असवाल शर्मा पेशे से न्यूट्रिशनिस्ट हैं। वह एक नेचुरोपैथ व योगा प्रैक्टिशनर भी हैं। उन्हें हेल्दी रेसिपी तैयार करना बेहद पसंद है और बेकिंग उनका फेवरेट पासटाइम है।

पीना कोलाडा

Peena colada
Mocktail Recipe : Peena colada

सर्विंग्स : 2

सामग्री

  • 1 कप आइस
  • 200 मिली पाइनेपल जूस
  • 150 मिली कोकोनट की क्रीम
  • पाइनेपल स्लाइस गार्निश के लिए

विधि

  • सामग्री इकट्ठा करें।
  • एक ब्लेंडर में आइस, पाइनेपल जूस और कोकोनट क्रीम डालें।
  • एक लम्बे ग्लास में डालें और पाइनेपल के स्लाइस से गार्निश करें।

वर्जिन बेलिनी

VERGIN BELINI
Mocktail Recipe : Vergin belini

सर्विंग्स – 2

सामग्री

पीच प्यूरी के लिए:

  •  4 मध्यम आकार के पीच, बीज निकले हुए और बराबर भागों में कटे हुए
  • 3 आइस क्यूब्स
  • 1 टीस्पून नीबू का रस
  • 1/2 टेबलस्पून चीनी

मॉकटेल के लिए:

  • 50 मिली पीच प्यूरी
  • 200 मिली क्लब सोडा
  • पीच स्लाइस, गार्निश के लिए

पीच प्यूरी बनाने की विधि

  • एक ब्लेंडर में पीच, आइस, नीबू का रस और चीनी डालें।
  • स्मूथ होने तक ब्लेंड करें।
  • टेस्ट कर लें और ज़रूरत होने पर और स्वीटनर या नीबू का रस डालें।

बेलिनी बनाने की विधि

  • सामग्री इकट्ठा करें
  • प्रत्येक शैम्पेन फ्लूट में पीच प्यूरी डालें।
  • पीच स्लाइस से गार्निश करें।

पिंक शैंपेन

PINK champagne
Mocktail Recipe : Pink champagne

सर्विंग्स – 2

सामग्री:

  • 100 मिली जिंजर एल
  • 200 मिली क्रैनबेरी जूस
  • 50 मिली पाइनेपस जूस
  • 50 मिली फ्रोजन ऑरेंज जूस कंसन्ट्रेट
  • 1 कप आइस क्यूब्स

विधि

  • एक बड़े पंच बाउल में जिंजर एल, क्रैनबेरी जूस, पाइनेपल जूस और ऑरेंज जूस मिलाएं।
  • आइस डालकर हिलाएं।
  • इसे शैंपेन फ्लूट में डालें।

टिकी Mocktail ड्रिंक

TIKI MOCKTAIL
Mocktail Recipe : Tiki mocktail

सर्विंग्स – 2

सामग्री

  • 1 कप आइस क्यूब्स
  • 200 मिली पाइनेपल जूस
  • 200 मिली कोकोनट मिल्क
  • 3 नीबू का रस
  • 2 टेबलस्पून बादाम के फ्लेवर वाला सिरप
  • 100 मिली या आवश्यकतानुसार क्लब सोडा
  • 4 चुटकी पिसी हुई जायफल
  •  4 लाइम व्हील्स, गार्निश के लिए
  • 4 पाइनेपल स्लाइस, गार्निश के लिए
  • 4 टहनी ताजा पुदीना की, गार्निश के लिए
  • 4 कॉकटेल अम्ब्रेला

विधि

  • एक जार में कुछ आइस क्यूब्स डालें। इसमें पाइनेपल जूस, कोकोनट मिल्क, नीबू का रस और बादाम के फ्लेवर वाला सिरप डालें और चिल्ड होने तक हिलाएं।
  • मिश्रण को छानकर 4 गिलास में डालें।
  • हर ग्लास में क्लब सोडा डालें। मॉकटेल में झाग आ जाएगा।
  • हर मॉकटेल में जायफल छिड़कें।
  • लाइम व्हील्स, पाइनेपल स्लाइस, पुदीने की टहनी और अम्ब्रेला से गार्निश करें।

वर्जिन मियामी वाइस ड्रिंक

VERGIN MIAMI
Mocktail Recipe : Vergin Miami

सर्विंग्स – 2

सामग्री

  • 4 टेबलस्पून पाइनेपस जूस
  • 4 टेबलस्पून कोकोनट क्रीम
  • 1 कप क्रश्ड आइस
  • 4 टेबलस्पून स्ट्रॉबेरी प्यूरी
  • 3 टेबलस्पून लाइम जूस
  • ½ टेबलस्पून शुगर पाउडर
  • स्ट्रॉबेरी, गार्निश के लिए

विधि

  • सभी सामग्रियों को एकत्रित करें।
  • एक ब्लेंडरर में पाइनेपल जूस, कोकोनट क्रीम और आधा कप आइस डालें। आधा कप आइस बाद के लिए रख लें। मिश्रण को स्मूथ होने तक ब्लेंड करें।
  • अब इस मिश्रण को एक लंबी ग्लास में डालें।
  • अब ब्लेंडर में स्ट्रॉबेरी प्यूरी, लाइम जूस, शुगर पाउडर और बची हुई आधा कप आइस डालें।
  • स्मूथ होने तक ब्लेंड करें।
  • स्ट्रॉबेरी लाइम के इस मिश्रण को धीरे-धीरे पाइनेपल कोकोनट मिश्रण वाले ग्लास में डालें।
  • स्ट्रॉबेरी से गार्निश कर सर्व करें।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...

Leave a comment