तरबूज से बनाएं ये यमी डिशेज
गर्मियों में आप तरबूज से कई तरह के स्वादिष्ट डिशेज तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपीज-
Watermelon Recipes: गर्मी के मौसम में तरबूज हाइड्रेटेटड रखने में मदद करता है। शरीर को एनर्जेटिक रखने के लिए आप गर्मियों में तरबूज से तैयार डिशेज का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन बी भरपूर रूप से होता है, जिससे आपके शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। वहीं, तरबूज में पानी की अधिकता होती है, जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में प्रभावी हो सकता है। इससे आप कई तरह की रेसिपीज तैयार कर सकते हैं। अगर आप तरबूज को एक ही तरह से खा-खाकर थक गए हैं, तो आप हम आपको 3 ऐसे स्वादिष्ट डिशेज बताएंगे जिससे आप रोजाना तरबूज को नए-नए तरह से खा सकते हैं। आइए जानते हैं तरबूज से बनने वाली रेसिपीज़:
तरबूज का सलाद

आवश्यक सामग्री
प्याद – आधा कटा हुआ
तरबूज – पांच कप कटे हुए
खीरा – दो गोल कटे हुए
काजू – 1 कप कटे हुए
चीज – 150 ग्राम
पुदीना – 1 एक मुट्ठी ताजा बारीक कटा हुआ
नींबू का रस – 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
विधि
तरबूज का सलाद बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को अच्छी तरह से धोकर काट लें। इसके बाद इसे एक बड़े से प्लेट में रखें, इसपर नींबू का रस और नमक छिड़कें। इसके बाद सभी को अच्छे से मिक्स करें। लीजिए तरबूज का सलाद तैयार है। अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।
बच्चों के लिए बनाएं वॉटरमेलन डोनट्स
बच्चों को वॉटरमेलन डोनट्स काफी ज्यादा पसंद होता है। गर्मियों में अपने बच्चों का मूड अच्छा करने के लिए आप तरबूज से तैयार डोनट्स उन्हें दे सकते हैं।

आवश्यक सामग्री
तरबूज – एक
खट्टी मलाई – आवश्यकतानुसार
चीनी – स्वादानुसार
वनिला एसेंस – 2 से 3 बूंद
बादाम – 10 से 15 बारीक कटे हुए
विधि
- तरबूज से डोनट तैयार करने के लिए सबसे पहले तरबूज को धोककर इसे छील लें।
- इसके बाद इसे गोल-गोल आकार में काट लें, फिर डोनट की तरह बीच में एक बड़ा छेद कर दें।
- अब एक कटोरी में खट्टी मलाई लें, इसमें चीनी और वनीला एसेंस मिक्स करें।
- तैयार मिश्रण में तरबूज के टुकड़ों को डुबोएं और ऊपर से बादाम के चिप्स का छिड़काव करें।
- इसके बाद इसे फ्रिज में करीब 2 से 3 घंटे के लिए रख दें।
- जब तरबूज पर मलाई अच्छे से सेट हो जाए, तो इसे फ्रिज से निकाल लें। लीजिए तरबूज से डोनट्स तैयार है, अब आप इसे अपने बच्चों को सर्व कर सकते हैं।

वॉटरमेलन-एप्पल मॉकटेल
आवश्यक सामग्री
तरबूज – 2 कप कटा हुआ
सेब – 1
नमक – स्वादानुसार
पुदीने के पत्ते – गार्निशिंग के लिए
बर्फ – जरूरत के हिसाब से
विधि

- सेब और तरबूज से मॉकटेल बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर ग्राइंडर की जार में तरबूज और सेब को डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें।
- इसके बाद इसे छानकर इसका जूस अलग करें। अब इस जूस को एक सर्विंग गिलास में डालें।
- अब इसमें आप अपने स्वाद के अनुसार नमक डालें।
- फिर इसमें बर्फ के कुछ टुकड़े डालें और पुदीने की पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें।
गर्मियों में आप तरबूज से इन स्वादिष्ट डिशेज को बना सकते हैं। यह काफी हेल्दी भी हो सकते हैं।
