Overview: अनुराग डोभाल से मिलने अस्पताल आईं पत्नी रितिका
अनुराग की पत्नी उनके इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ी हैं। अनुराग के मैनेजर ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया और बताया कि परिवार उनके साथ है।
Anurag Dobhal with Wife Ritika Came to Hospital to Meet: लोकप्रिय यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17‘ के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल को दुनिया ‘द यूके07 राइडर’ के नाम से जानती है। अनुराग शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी चलाते समय उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय गाड़ी की रफ्तार लगभग 150 किमी प्रति घंटा थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी घटना के दौरान अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव थे और अपने फैंस से बात कर रहे थे। अब इस पूरी घटना के बाद उनकी पत्नी उनसे मिलने अस्पताल पहुंची।
लाइवस्ट्रीम का खौफनाक मंजर
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान अनुराग बेहद भावुक और तनाव में नजर आ रहे थे। लाइवस्ट्रीम के दौरान उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति को बयां करते हुए कहा, “यार लोग ही नहीं बचे हैं, जिसे फोन करूं? चलो आखिरी बार घूमने चलते हैं।” यह बयान उनके भीतर चल रहे अकेलेपन और हताशा को साफ दर्शा रहा था। तेज रफ्तार और लाइव वीडियो बनाने के दौरान उनका ध्यान भटका और उनकी एसयूवी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा और अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अनुराग से मिलने पहुंची पत्नी रितिका
अनुराग की पत्नी उनके इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ी हैं। शनिवार शाम को रोहित ने लिखा कि अनुराग अभी भी निगरानी में हैं, “अपडेट: उनके करीबी दोस्त, भाभी यानी रितिका और उनका परिवार इस समय अस्पताल में उनके साथ हैं। वह अभी भी निगरानी में हैं। कृपया अफवाहें या गलत जानकारी न फैलाएं।” “साथ ही, इस समय किसी को भी निशाना न बनाएं और न ही किसी के प्रति नफरत फैलाएं। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं। आइए हम सब उनके लिए प्रार्थना करें और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें।”
अस्पताल से ताजा हेल्थ अपडेट
Anurag Dhobal committed suicide during an Instagram Live…wt f😱 pic.twitter.com/YECM4iImRZ
— Berlin 🚩 (@Toxicity_______) March 7, 2026
दुर्घटना के तुरंत बाद अनुराग को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें दूसरे बड़े अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। उनके मैनेजर और करीबी दोस्त रोहित पांडे लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस को उनकी सेहत की जानकारी दे रहे हैं। रोहित ने बताया कि अनुराग फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है। उन्होंने फैंस से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर यकीन न करें और न ही गलत जानकारी फैलाएं। रोहित ने उन फैंस का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने कठिन समय में अनुराग को ट्रैक करने और मदद पहुंचाने में भूमिका निभाई।
पारिवारिक पर लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप
इस पूरी दुर्घटना के पीछे की वजह अनुराग का पारिवारिक तनाव बताया जा रहा है। हादसे से कुछ दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक परेशान करने वाला ‘सुसाइड नोट’ जैसा पोस्ट साझा किया था। अनुराग ने अपने माता-पिता और भाई-बहनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया था कि वे उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके अनुसार, विवाद की मुख्य वजह उनकी पत्नी रितिका चौहान के साथ उनकी अंतरजातीय शादी है। अनुराग ने आरोप लगाया कि उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ है और रितिका को घर में प्रवेश तक नहीं करने दिया जाता।

