A man wearing black blazer and brown shirt; A couple in grey western dress dancing with holding hands
Nick Jonas wears mangalsutra bracelet in video

Summary: निक जोनस ने पहना मंगलसूत्र ब्रेसलेट, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का किया प्रमोशन

निक जोनस ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ के प्रमोशन के दौरान मंगलसूत्र से प्रेरित ब्रेसलेट पहनकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरीं।

Nick Jonas Mangalsutra Bracelet: हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह एक ग्रीन फ्लैग ही नहीं, ग्रीन फॉरेस्ट हैं। प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म “द ब्लफ” आने वाली है और इसके प्रमोशन की जिम्मेदारी निक जोनस ने भी ली है। फिल्म का प्रमोशन करते समय निक के हाथ में एक खास ब्रेसलेट नजर आया, जिसे देखकर भारतीय फैंस इमोशनल हो गए। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया कि यह ‘मंगलसूत्र’ से प्रेरित ब्रेसलेट है।

निक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह प्रियंका की फिल्म से प्रेरित एक कॉकटेल बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्लिप में वह कहते हैं कि उन्होंने इस फिल्म को दो बार देखा है और उन्हें यह बेहद पसंद आई। यह वीडियो सिर्फ प्रमोशन नहीं, बल्कि अपनी पार्टनर के प्रति प्यार भी था। हालांकि, निक जोनस के इंस्टाग्राम पर नजर डालने से पता चलता है कि यह कोई पहली बार नहीं जब निक ने मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहना है। इससे पहले भी वह कई बार और कई वीडियोज में इस मंगलसूत्र ब्रेसलेट को पहन चुके हैं। 

इस वीडियो में फैंस की नजरें एक और चीज पर टिक गईं, वह था निक की कलाई पर पहना गया खास ब्रेसलेट। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “ओह, यह तो मंगलसूत्र ब्रेसलेट है।” वहीं कुछ ने प्यार से उन्हें “निक जीजू” भी कह दिया। सोशल मीडिया पर उन्हें “ग्रीन फ्लैग” का टैग भी मिल गया। एक यूजर ने कहा, “जीजू मंगलसूत्र ब्रेसलेट”, वहीं दूसरे ने लिखा, “यार इस आदमी ने दिल जीत लिया”। अन्य लोगों ने लिखा, “जब जीजू मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहनते हैं”, “वह हाथ में मंगलसूत्र पहनते हैं” और “मंगलसूत्र ब्रेसलेट कितना प्यारा है”। 

निक और प्रियंका की शादी 2018 में क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद भी दोनों ने कई मौकों पर एक-दूसरे की परंपराओं को अपनाने और सम्मान देने की बात कही है। एक इंटरव्यू में निक ने खुलकर बताया था कि हिंदू धर्म के बारे में सीखना उनके लिए अलग और खूबसूरत अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें कर्म की भावना ने बहुत प्रभावित किया, यानी कि जैसा व्यवहार आप दूसरों से चाहते हैं, वैसा ही उनके साथ करना चाहिए। वह और प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी की परवरिश भी इन्हीं मूल्यों के साथ कर रहे हैं।

प्रियंका की फिल्म “द ब्लफ” जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर पहले से ही उत्साह है और निक का यह प्रमोशनल तरीका इस फिल्म को और चर्चा में ला रहा है। “द ब्लफ” 25 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। 

Subscribe GL

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...