Summary: ‘धुरंधर’ गाने पर नाचे निक जोनस, फैंस ने कहा ‘सबसे क्यूट जीजू'
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के गाने ‘शरारत’ पर इंटरनेशनल स्टार निक जोनस ने अपने भाइयों के साथ डांस का वीडियो शेयर किया, इसके बाद फैंस ने उन्हें प्यार से ‘सबसे क्यूट जीजू’ कहकर संबोधित किया।
Nick Jonas Dance Video: रणवीर सिंह की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म “धुरंधर” का जादू देश से बाहर तक पहुंच चुका है। पॉप सिंगर और जोनस ब्रदर्स के सदस्य निक जोनस ने अपने भाइयों कैवन और जो के साथ इस फिल्म के गाने ‘शरारत’ पर ठुमके लगाए। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जो तुरंत वायरल हो गया। लोगों ने उन्हें नैशनल जीजू और सबसे क्यूट जीजू कहा है।
निक जोनस ने लगाया “धुरंधर” गाने पर ठुमका
शुक्रवार को निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ सेकेंड्स का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म धुरंधर के गाने ‘शरारत’ पर ठुमके लगाते हुए नजर आए। वीडियो में उनके भाई कैवन और जो भी बैकग्राउंड में डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ निक ने लिखा, “न्यू प्री शो हाइप सॉन्ग अनलॉक्ड” । बस फिर क्या था, यह वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
फैंस ने कहा जीजू तुम कमाल हो

इस वीडियो को पोस्ट करते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने उन्हें प्यार से “नेशनल जीजू” कहा, तो किसी यूज़र ने लिखा, “निक जीजू अपने मोमेंट में जी रहे हैं।” एक यूज़र ने लिखा, “अरे जीजू, जीजू का हर समय ऑनलाइन रहना सबसे अच्छी बात है।” एक अन्य यूजर ने प्यार से लिखा, “हमारा जीजू कैसा हो, निक जीजू जैसा हो!”। वहीं उनके डांस मूव्स को “अब तक का सबसे जर्सी डांस मूव” बताया गया। साफ है कि निक का यह देसी कनेक्शन फैंस को खूब भा रहा है।
“धुरंधर” का ‘शरारत’ गाना
‘शरारत’ गाने को मधुबंती बागची और जैस्मिन सैंडलस ने अपनी आवाज दी है, जो एनर्जी से भरपूर डांस नंबर है। इसके म्यूजिक को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है। फिल्म में यह गाना आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा पर फिल्माया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के निकाह के सीन पर फिल्माया गया है। यह दर्शकों के बीच पहले से ही पॉपुलर है। अब जब निक जोनस जैसे इंटरनेशनल स्टार इस गाने पर झूमते नज़र आए, तो देसी फैंस का उत्साह दोगुना हो गया।
निक जोनस का हिन्दी गानों के लिए प्यार
निक जोनस पहले भी कई बार हिंदी गानों के प्रति अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की फिल्म “वॉर 2” के गाने ‘आवन जावन’ को वह तीन दिन पहले ही अपना प्री शो हाइप सॉन्ग बता चुके हैं। इससे यह साफ है कि निक को भारतीय म्यूजिक की एनर्जी और बीट्स खासा पसंद हैं।
कैवन और जो के साथ निक जोनस का जोनस ब्रदर्स
निक जोनस अपने भाइयों कैवन और जो के साथ मिलकर जोनस ब्रदर्स का हिस्सा हैं। इस बैंड ने 2000 के दशक के मध्य में पॉपुलैरिटी हासिल की थी। डिज़्नी चैनल, कैम्प रॉक और कई हिट एल्बम्स ने उन्हें ग्लोबल स्टार बना दिया। हालांकि 2013 में आपसी मतभेदों के चलते बैंड टूट गया था, लेकिन छह साल बाद 2019 में तीनों भाइयों ने शानदार वापसी की। इस साल जोनस ब्रदर्स अपने 20 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।
