Historic white colonnaded courtyard with large banyan tree and arches.
Five Stunning Spots to Visit in Moradabad

Summary : पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद की ख़ास बात

अगर आप वीकेंड या छोटी छुट्टियों में कहीं पास में सुकून भरी यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो मुरादाबाद की ये जगहें आपके सफर को यादगार बना सकती हैं।

Moradabad Tourist Places: पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद सिर्फ उद्योग और कारोबार के लिए ही नहीं बल्कि घूमने-फिरने की कई खूबसूरत जगहों के लिए भी जाना जाता है। इतिहास, संस्कृति, प्रकृति और धार्मिक आस्था का अनोखा संगम यहां देखने को मिलता है। अगर आप वीकेंड या छोटी छुट्टियों में कहीं पास में सुकून भरी यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो मुरादाबाद की ये जगहें आपके सफर को यादगार बना सकती हैं। परिवार और दोस्तों के साथ यहां घूमना एक बेहतरीन अनुभव साबित होगा और आपकी यह ट्रिप यादगार बन जाएगी। 

Serene Ramganga River flowing through peaceful Ramganga Vihar
Serene Ramganga River flowing through peaceful Ramganga Vihar

मुरादाबाद की जीवनरेखा मानी जाने वाली रामगंगा नदी शहर को प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करती है। रामगंगा विहार क्षेत्र में नदी के किनारे सैर करना बेहद सुकून देता है। सुबह-शाम यहां टहलते हुए ठंडी हवा और शांत माहौल मन को तरोताजा कर देता है। परिवार के साथ पिकनिक या दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने के लिए यह स्थान काफी पसंद किया जाता है। आसपास का हरा-भरा वातावरण फोटोग्राफी के शौकीनों को भी आकर्षित करता है।

मुरादाबाद में बच्चों और परिवार के साथ घूमने के लिए प्रेम वंडरलैंड एक लोकप्रिय जगह है। यहां झूले, पार्क और मनोरंजन के कई साधन मौजूद हैं। इसके पास ही स्थित ईको गार्डन में हरियाली और खुले मैदानों का आनंद लिया जा सकता है। बच्चों के खेलने और बड़ों के आराम करने के लिए यह जगह उपयुक्त है। वीकेंड पर यहां अच्छी-खासी रौनक देखने को मिलती है, दूर दूर से लोग पिकनिक मानने आते हैं।

Majestic Jama Masjid standing tall in Delhi's heart
Majestic Jama Masjid standing tall in Delhi’s heart

मुरादाबाद की जामा मस्जिद धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इसकी भव्य वास्तुकला और शांत वातावरण लोगों को आकर्षित करता है। यहां आकर न सिर्फ धार्मिक शांति मिलती है, बल्कि शहर के इतिहास की झलक भी देखने को मिलती है। शाम के समय मस्जिद के आसपास का माहौल बेहद खूबसूरत हो जाता है। धार्मिक स्थलों में रुचि रखने वालों के लिए यह एक जरूरी पड़ाव है।

बुद्धि विहार क्षेत्र में स्थित यह पार्क स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। सुबह-शाम यहां लोग सैर, योग और व्यायाम करते नजर आते हैं। बच्चों के लिए झूले और खेलने की जगह मौजूद है, जिससे यह परिवार के साथ घूमने के लिए उपयुक्त बन जाता है। साफ-सुथरा और शांत वातावरण इसे शहर की भागदौड़ से दूर एक सुकून भरी जगह बनाता है। जिसकी वजह से इस जगह पर सैलानी आना पसंद करते हैं। 

Lush natural beauty of Kanth and surrounding forests
Lush natural beauty of Kanth and surrounding forests

मुरादाबाद के पास स्थित कांठ क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता और ग्रामीण माहौल के लिए जाना जाता है। यहां के खेत, नहरें और खुला वातावरण मन को शांति देता है। शहर की भीड़ से दूर कुछ समय बिताने के लिए यह स्थान बेहतरीन है। प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह खास आकर्षण रखती है।

मुरादाबाद की ये पांच खूबसूरत जगहें आपकी यात्रा को सुकून, मनोरंजन और यादगार अनुभव से भर देंगी। एक बार यदि आप आ गए तो बार बार आना चाहेंगे। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...