how to use papaya for pigmentation
how to use papaya for pigmentation

Overview:पपीते की मदद से दूर करें पिगमेंटेशन

अगर आप पिगमेंटेशन से परेशान हैं तो ऐसे में पपीता आपकी काफी मदद कर सकता है। जानिए इस लेख में।

Papaya for Pigmentation: पिगमेंटेशन एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना हम सभी ने कभी ना कभी किया ही है। फिर चाहे वो जिद्दी काले धब्बे हों, असमान स्किन टोन या बेतरतीब पैच, जो बस हटते ही नहीं है। यह पिगमेंटेशन बहुत परेशान करने वाला हो सकता है। अमूमन इससे निपटने के लिए हम सभी महंगी क्रीम या ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन आपको इस पर पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। आप खुद घर पर ही पपीते की मदद से पिगमेंटेशन की समस्या से राहत पा सकते हैं। 

इसमें मौजूद पपेन एक नेचुरल एक्सफ़ोलीएटिंग एंजाइम है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन ए और सी आपको स्किन पिगमेंटेशन से राहत दिलाते हैं। अगर आपको पिगमेंटेशन की समस्या से राहत चाहिए तो आप पपीते को एक या दो नहीं, बल्कि कई अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्राइटनिंग मास्क से लेकर एक्सफ़ोलीएटिंग स्क्रब तक, पपीता उन परेशान करने वाले काले धब्बों को दूर करने और एक समान व चमकदार स्किन पाने में मदद कर सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए पपीते को किन अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं-

पपीते में पपैन होता है, जो एक प्राकृतिक एंजाइम है जो डेड स्किन सेल्स को हटाता है। इससे समय के साथ काले धब्बे और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन की रंगत को एक समान बनाता है।

मास्क बनाने के लिए पपीते का पल्प लें और इसे मसलकर चिकना पेस्ट बना लें। इसे सीधे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और गुनगुने पानी से धो लें।

honey and papaya face pack for pigmentation
honey and papaya face pack for pigmentation

शहद स्किन को नमी देता है, वहीं पपीते के एक्सफोलिएटिंग प्रभाव के साथ मिलकर, यह पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करता है। इससे स्किन पर एक चमक नजर आती है। 

सबसे पहले पपीते को मैश करें और फिर उसे एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं और इसे लगभग 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। इसे ठंडे पानी से धो लें।

oats and papaya face scrub for pigmentation
oats and papaya face scrub for pigmentation

ओटमील एक जेंटल एक्सफोलिएटर है जो आपकी स्किन की बेहतर केयर करता है। पपीते के साथ मिलकर, यह डेड स्किन सेल्स को हटाता है, पोर्स को ओपन करता है। जिससे आपकी स्किन की रंगत एकसमान नजर आती है। इसमें मिलाया गया दूध या दही लैक्टिक एसिड प्रदान करता है, जो स्किन और भी चमकदार बनती है।

सबसे पहले पपीते को मैश करें और फिर उसमें एक चम्मच ओटमील को थोड़े से दूध या दही के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपनी स्किन पर लगाकर सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे मसाज करें। आप इसे सप्ताह में एक बार स्क्रब करें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...