Overview:हेयरफॉल की समस्या खत्म करने का सीक्रेट – जावेद हबीब का चमत्कारी हैक
मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के अनुसार, बालों का झड़ना रोकने के लिए रोज़ाना बाल धोना ज़रूरी है। पसीना और डैंड्रफ बालों के लिए ज़हर की तरह काम करते हैं। उनका नुस्खा है – पहले बाल गीले करें, फिर सरसों का तेल लगाएँ और 5–10 मिनट बाद शैम्पू, साबुन या रीठा से धो लें। यह आसान तरीका बालों को मजबूत, साफ़ और डैंड्रफ-फ्री बनाए रखता है।
Jawed Habib Hairfall Hack: आजकल बाल झड़ना लगभग हर किसी की बड़ी समस्या बन गया है। गर्मी और पसीने की वजह से सिर में डैंड्रफ जल्दी हो जाता है और यही डैंड्रफ बालों का सबसे बड़ा दुश्मन है। अक्सर हम सोचते हैं कि अगर जल्दी जल्दी बाल धोएंगे तो बाल ज्यादा झड़ेंगे या टूटेंगे, लेकिन ये सोच ग़लत है।
अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो में हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने भारत में, खासकर नॉर्थ इंडिया में, आमतौर पर अपनाई जाने वाली हेयर केयर आदतों के बारे में बात की। जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी के संस्थापक और चेयरमैन ने कहा कि इस इलाके में पसीना ज़्यादा आने की वजह से अक्सर सिर में डैंड्रफ हो जाता है, जिसे उन्होंने बालों के लिए पॉइज़न बताया बताया। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे बाल रखने की चाहत में लोग अक्सर बालों को बार-बार नहीं धोते, लेकिन यही आदत सिर में खुजली और फिर बाल टूटने की बड़ी वजह बनती है।
हबीब का नुस्खा बहुत आसान है – बाल धोने से पहले उन्हें गीला करें और फिर सरसों का तेल लगाएँ। लेकिन ध्यान रखें, तेल लगाते समय मालिश बिल्कुल नही करनी है। बस 5–10 मिनट छोड़ दें और फिर हल्के शैम्पू, साबुन या रीठा से धो लें। अगर ये आदत बना ली जाए तो बाल झड़ना काफी हद तक रुक जाएगा।
पसीना और डैंड्रफ – बालों के सबसे बड़े दुश्मन

गर्मी और पसीने की वजह से सिर में रूसी यानी डैंड्रफ बनता है। ये डैंड्रफ धीरे-धीरे स्कैल्प को खराब करता है और बालों की जड़ें कमजोर कर देता है। जावेद हबीब इसे बालों के लिए सबसे ज्यादा अन हैल्दी मानते हैं, क्योंकि यही बाल टूटने और झड़ने की असली वजह है। अगर रोज़ाना सफाई रखी जाए तो डैंड्रफ बनने का मौका ही नहीं मिलेगा और बाल लंबे समय तक मजबूत रहेंगे।
जल्दी जल्दी बाल धोना क्यों है ज़रूरी

बहुत से लोग सोचते हैं कि जल्दी जल्दी बाल धोने से बाल कमजोर हो जाएंगे, लेकिन हकीकत बिल्कुल उलटी है। जब हम बाल धोते नहीं हैं तो सिर में खुजली होती है, जिससे बाल टूटने लगते हैं। हबीब साफ कहते हैं कि बालों को साफ रखना बहुत ज़रूरी है। ऐसा करने से बाल हेल्दी रहते हैं और ज्यादा टूटते भी नहीं हैं I
गीले बालों पर ही लगाएँ सरसों का तेल
हबीब का कहना है कि तेल सूखे बालों पर असर नहीं करता। इसलिए पहले बालों को हल्का गीला कर लें और फिर सरसों का तेल लगाएँ। तेल लगाने के बाद जोर से मसाज करने की ज़रूरत नहीं है। बस 5–10 मिनट तक छोड़ दें ताकि बाल पोषण ले सकें।
धोने का तरीका भी रखें आसान
तेल लगाने के बाद धोने का तरीका भी आसान है। आप चाहें तो हल्का शैम्पू, हेयर सोप या फिर रीठा इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी भी चीज़ से धोएं, बस बालों को साफ रखना ज़रूरी है। ऐसा करने से सिर पर जमा गंदगी और पसीना साफ हो जाता है और बाल झड़ने की समस्या धीरे-धीरे कम हो जाती है।
रोज़ाना सरसों के तेल का असर
सरसों का तेल विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। ये बालों को नमी और मजबूती देता है। अगर इसे रोज़ाना गीले बालों पर लगाया जाए और फिर धो लिया जाए, तो बालों की जड़ें मजबूत हो जाती हैं और टूटना रुक जाता है। हबीब कहते हैं कि 50 साल की उम्र से पहले बाल झड़ना बिल्कुल सामान्य नही है। अगर किसी के बाल टूट रहे हैं तो इसका मतलब है कि वो सही तरीका नही अपना रहे I जितना ज्यादा बालों को धोकर साफ रखेंगे, उतना ही बाल मजबूत रहेंगे I
