Overview: किचन के इन 14 बेहतरीन टिप्स को जरूर अपनाएं
किचन के बहुत सारे शाॅर्ट कट टिप्स है जिन्हे आपको भी अपनी दौड़ती भागती जिंदगी में जरूर अपनाना चाहिए। यहाँ हमने ऐसे ही 14 हैक्स बताएं जो किचन में अपनाकर आपको कार्य बेहद आसान हो जाएगा।
Kitchen Hacks: किचन में जब आप कार्य करती है तो यदि आपके पास अगर शाॅटकट और सही तरीके नहीं है। तो न तो आपका किचन का कार्य सही से हो पाता है। और न ही आपके भोजन में बेहतर स्वाद आ पाता है। वैसे देखा जाए तो किचन में कार्य करना भी एक आर्ट है। और जिसने इसे समझ लिया उसके लिए खाना बनाने के साथ किचन में कार्य करना भी आसान हो जाता है। यहां हमे आपको कुछ ऐसे ही किचन के ट्रिक्स बता रहे है जिसके जरिए आप किचन में बेहतर तरीके से रोजमर्रा का कार्य आसान कर पाएंगी।
1.फाॅइल पेपर की कटिंग

अक्सर रोटियों या किसी स्नैक कोे पैक करने के लिए हमें फाॅइल पेपर की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन जल्दबाजी में हम आड़ा तिरछा काटने के चक्कर में उसे खराब ज्यादा करते है। इसके लिए आप एक चकोर कार्डबोर्ड लेना है फिर उस कार्डबोर्ड को फॅाइल पेपर पर रखकर कटटर की सहायता उसके साइड से फाॅइल पेपर को काटते जाना है। चकोर फाॅइल पेपर आपके कटकर तैयार हो जाएंगे। सुबह पहले आपको इन्हे जल्दबाजी में काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
2 .शकरगंदी को उबालना
एक नाॅनस्टिक कढ़ाई लें उसमें एक फाॅइल पेपर को बिछा दें उसके उपर सलाद पत्ता या केले पत्ते को रखें और उसके उपर शकरगंदी को रख दें। साथ में एक चम्मच नमक डाल दें। फिर इसके उपर पत्ते से इसे ढककर दें। इसके उपर कढ़ाई का ढक्कन रखें दें। साथ ही इसे 30 से 40 मिनट पकने दें। शकरगंदी का प्राकृतिक टेस्ट भी बना रहेगा और आपका काम भी ज्यादा फैलेगा नहीं।
3. क्रिस्पी भिंडी
भिंडी को क्रिस्पी बनाने के लिए आप जब भिंडी को कढ़ाई में पकाती है तो मसाले डालने से पहले उसमे नींबू निचैड़ दें। इससे थोड़ी देर में ही भिंडी का लिसलिसापन खत्म हो जाएगा और भिंडी करारी हो जाएगी।
4. मसालदानी में छोटी कटोरी रखें
अक्सर आपने देखा होगा कि किचन में सबसे बुरा हाल मसालदानी का होता है। क्योंकि जल्दबाजी में मसाले डालने के चक्कर में मसाले मिक्स हो जाते है। ऐसे में एक कटोरी मसालदानी में जोकि खाली होगी। जब आप कोई रेसिपी बनाएं तो उस कटोरी में जितने मसाले डालने है डालकर रख लें इससे छोंक में मसाला जलेगा भी नहीं और बार बार मसालदानी में से मसाले लेने के चक्कर में मसालदानी खराब भी नहीं होगी।
5 .कॉफी में नमी न पहुंचे
अक्सर जब भी हम काॅॅफी बनाते है। तो हर बार चम्मच अलग लेने से और गिली चम्मच काॅफी के डिब्बी में डालने से काॅफी खराब हो जाती है। ऐसे में काॅफी की डिब्बी में बाहर की साइड रबड़बैंड लगा लें और उसमें चम्मच को लगा लें जिससे जब भी काॅफी निकालनी तो इसी चम्मच का इस्तेमाल करें। कॉफी कभी खराब नहीं होगी।
6. पनीर फ्रेश रहे
पनीर को फ्रेश रखने के लिए जरूरी है कि आप पनीर को एक प्लास्टिक के डिब्बे में कवर करके पूरा पानी भरकर रखें। इसे न तो पनीर खराब होगा साथ ही उसमे से बदबू भी नहीं आएगी। आपको जब भी कुछ पनीर को बनाने का मन होगा तो फ्रेश पनीर आपको फ्रिज में से मिल जाएगा।
7. घर में घी निकालें
आजकल कोई भी मलाई खाना पसंद नहीं करता है ऐसे में यदि मलाई आपके पास इकट्ठी हो रही है तो आप उसका घी निकालें। उसके लिए मिक्सी का बड़े वाला पार्ट लेकर उसमें मलाई को डालें साथ ही ठंडा पानी और बर्फ डालकर चलाएं मक्खन अलग हो जाएगा उस मक्खन को कढ़ाई में डालकर थोड़ी चलाते रहे घी अलग हो जाएगा।
8. टमाटर प्यूरी और इमली का पानी स्टोर करें
यदि आपको पास सुबह समय कम होता है और टमाटर प्यूरी बनाने का समय नहीं होता है तो ऐसे में आप टमाटर प्यूरी को एक साथ बना लें जब उसे पीस लें तो ठंडा करने के लिए रख दें। ठंडा करने के बाद उसे बर्फ की ट्रे में जमाने के लिए रख दें। जब भी आपको इसका इस्तेमाल सब्जी या किसी रेसिपी के लिए करना है तो इन क्यूबस के जरिए आप अपनी सब्जी को बना सकती है।
9. लहुसन स्टोर करके रखें
सुबह के समय या फिर घर में केाई मेहमान आने वाला हो हमे सब्जी में लहुसन का तड़का लगाना है तो उसको छिलने और काटने में समय लग जाता है ऐसे में लहुसन को मिक्सी के छोटे पार्ट में बहुत ज्यादा नही हल्का पीस लें फिर उसको एक एअर टाइट कांच की डिब्बी में डाल लें साथ ही उसमे वेजीटेबल आॅयल का डालकर मिक्स करके रख दें। यह खराब भी नहीं होगी और आपका समय भी बचेगा।
10. भिंडी और खीरा रहे फ्रेश
यदि आप सब्जी तो फे्रश खरीदती है लेकिन एक ही दिन में फ्रिज में उनकी फ्रेशनेस खत्म हो जाती है तो उसके लिए कंटेनेर लें लें। अलग अलग कंटेनर में इन्हे स्टोर करें लेकिन इनके उपर काॅटन का कपड़ा रखकर फिर ढक्कन बंद करें इससे सब्जी जब भी आप इस्तेमाल करेंगी तो वे फ्रेश ही निकलेगी।
11. सब्जियों को जल्दी पकाने का तरीका
यदि आपको सब्जी जल्दी से तैयार करनी है तो बीन्स,गोभी और शिमला मिर्च जैसे सब्जियों को अलग से गर्म पानी में भिगों दें। क्योंकि गर्म पानी से भिगोने से जब आप इन्हे बनाती है तो यह जल्दी से पक जाती है।
12 .दालों को भिगो कर और ढककर पकाएं
यदि आप दालों को ढक्कर पकाती है तो दाल जल्दी से पक जाती है। साथ ही इन्हे पहले से भिगो लें। यदि पहले से दाल भिगी होगी तो दाल को पकने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
13. दूध उफान से बचाने के लिए
यह तो अक्सर होता है कि दूध जैसे ही उबालने रखा जाता है और जरा ध्यान नहीं दिया जाए तो वह उबल कर गैस पर गिर जाता है। और ऐसे में स्टोव का गंदा होना बर्दाश्त के बाहर हो जाता है। इससे बचने के लिए पैन में एक लकड़ी की चम्मच रख दें। जैसे ही दूध उफने लगेगा, चम्मच की वजह से वह बाहर नहीं गिरेगा। यह ट्कि बेहद कारगर है।
14 .जले हुए बर्तन को कैसे जल्दी से साफ करें
खाना जलने के बाद बर्तन पर से जले को हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप बेकिंग सोडा और थोड़ा सा सिरका डालकर 15-20 मिनट तक छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से स्क्रब की सहायता से जले हुए निशानों को हटाएं। आसनी से निशान हट जाएंगे।
