Doja Cat smiling on a red carpet, wearing a shimmering gold strapless gown. In the top left corner, a circular inset image shows a ranveer singh with long hair and a beard in a dark, red-lit environment.
Doja Cat

Summary: ‘धुरंधर 2’ में फ्लिपराची के बाद डोजा कैट की आवाज़, जानिए कौन हैं ये इंटरनेशनल सेंसेशन:

फिल्म ‘धुरंधर’ में फ्लिपराची के गाने ने जैसा ग्लोबल क्रेज़ पैदा किया था, वैसा ही कुछ जादू अब मेकर्स सीक्वल ‘धुरंधर 2’ में दोहराने की तैयारी में हैं। इस बार फिल्म से एक इंटरनेशनल नाम जुड़ा है, जिसने म्यूजिक लवर्स की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Who is Doja Cat: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज होते ही ऐसा धमाका किया कि इसकी चर्चा सिर्फ बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं रही। इस फिल्म ने जहां अक्षय खन्ना के करियर को नई उड़ान दी, वहीं इसका अरबी गाना FA9LA भी दुनियाभर में सनसनी बन गया। अब मेकर्स ‘धुरंधर 2’ के साथ एक और दमदार ट्रैक लेकर आए हैं, जिसने टीज़र रिलीज होते ही सबका ध्यान खींच लिया। टीज़र में बज रहे इस गाने का नाम है “AAAHH MEN”, जिसे इंटरनेशनल सिंगर डोजा कैट ने आवाज़ दी है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर डोजा कैट कौन हैं और म्यूजिक वर्ल्ड में उनका सफर कितना खास रहा है।

डोजा कैट अमेरिका की जानी-मानी रैपर, सिंगर, सॉन्गराइटर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं, जिनका असली नाम Amala Ratna Zandile Dlamini है। उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में अक्सर ‘पॉप रैप की क्वीन’ कहा जाता है। उनके गाने ग्लोबल चार्ट्स पर धूम मचाते हैं और बिलबोर्ड भी उन्हें दुनिया की बड़ी पॉप स्टार्स में गिन चुका है। “AAAHH MEN” गाना डोजा कैट ने गाया है। मूल रूप से इस ट्रैक का नाम “Amen” था और यह 26 सितंबर 2025 को रिलीज़ हुआ था। यह गाना डोजा कैट के पाँचवें स्टूडियो एल्बम Vie का हिस्सा है।

YouTube video

डोजा कैट ने ग्रैमी के अलावा कई म्यूजिक अवॉर्ड अपने करियर में जीते हैं। एक ग्रैमी अवॉर्ड के अलावा छह बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड, पांच अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड, छह एमटीवी वीडियो म्यूजिक जैसे कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। डोजा कैट को बीएमआई पॉप म्यूजिक अवॉर्ड्स में सॉन्गराइटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला था। बिलबोर्ड म्यूजिक चार्ट ने साल 2025 की ‘21वीं सदी की टॉप 100 वुमन आर्टिस्ट’ की लिस्ट में डोजा कैट को 24वें नंबर पर रखा था। इसी तरह के कई उपलब्धिक डोजा कैट के नाम हैं।  

कई फैंस ने मेकर्स की इस बात के लिए तारीफ की कि म्यूजिक के लिए उन्होंने कुछ हटकर सोचा, वहीं कुछ का कहना है कि डोजा कैट के इस मॉडर्न गाने से ‘धुरंधर 2’ में इंटरनेशनल फील आ रहा है। ‘धुरंधर’ ने पहले पार्ट से म्यूजिक की जो लेगेसी शुरू की, उसे दूसरे पार्ट में भी बरकरार रखा है। पहले पार्ट के टीजर में मेकर्स ने हनुमानकिंड और जैस्मीन सैंडलस के गाए गान ‘ना दे दिल परदेसी नु’ (जोगी) दिखाया गया था। वह गाना साल 1995 के एक पंजाबी क्लासिक का मॉडर्न रीमेक था।

आपको बता दें कि बहरीन के रैपर फ्लिपराची का सुपरहिट ट्रैक FA9LA भी फिल्म धुरंधर का हिस्सा रह चुका है और इस गाने ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। फिल्म के पहले पार्ट में इसे बलूचिस्तान में अक्षय खन्ना के दमदार डांस सीक्वेंस के दौरान इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद यह ट्रैक देखते ही देखते वायरल हो गया। गाने की दीवानगी इतनी बढ़ी कि इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह मिली। इतना ही नहीं, इसने Billboard Arabia Charts में सबसे लंबे समय तक नंबर 1 पर रहने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...