Overview:6 जुलाई को होगा 'धुरंधर' का टीजर रिलीज
रणवीर सिंह और आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर का टीजर जुलाई में रिलीज होने वाला है। जो भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के कार्यकाल की असली घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी हैं।
Ranveer Singh Spy Thriller Dhurandhar Teaser Update: निर्देशक आदित्य धर, जिन्होंने सुपरहिट फिल्म फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ बनाई थी, अब एक बार फिर दर्शकों के बीच दमदार फिल्म “धुरंधर” लेकर आ रहे हैं। आपको बता दें, धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर है, जो वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। और साथ ही इसका संबंध भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की कार्यशाली से जुड़ा बताया जा रहा है। फिल्म में बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें, फिल्म का टीजर रणवीर के फैंस के लिए किसी खास तोफे से कम नहीं है। क्योंकि उसे उनके जन्मदिन यानी 6 जुलाई 2025 को रिलीज किया जाने वाला है।
अपने फैंस को बर्थडे पर बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं, रणवीर सिंह
जी हां, खबरों के अनुसार “धुरंधर” का पहला टीजर 6 जुलाई 2025 यानी बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का टीजर काफी खास है, जो फिल्म से जुड़ी दुनिया की पहली झलक देगा। और मेकर्स इसे बड़े स्केल पर लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में आपको बता दें, यह एक बर्थडे स्पेशल यूनिट होने वाला है। जो रणवीर और उनके फैंस के लिए एक सरप्राइज गिफ्ट की तरह होगा। इसके अलावा टीजर में फिल्म के जबरदस्त स्पाई और थ्रिलर एलिमेंट्स की झलक मिलेगी।
70s-80s के पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर आधारित स्पाई थ्रिलर धुरंधर
आदित्य धर की यह फिल्म एक खास पीरियड स्पाई थ्रिलर है। जिसकी कहानी 1970 और 1980 के दशक में पाकिस्तान के संदर्भ में रची गई है। इसके साथ ही फिल्म में कुछ वर्तमान समय के एलिमेंट्स भी जुड़े गए हैं। जिन्हें फिल्म के मेकर्स ने अभी तक गुप्त रखा है। फिल्म में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के जीवन और मिशनों से प्रेरित हो कुछ बड़ी घटनाओं को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।
रणवीर सिंह के साथ धुरंधर की स्टारकास्ट में शामिल हैं, कई बड़े नाम
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे बेहतरीन सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म में यह सभी किरदार ऑथर-बैक्ड रोल्स निभा रहे हैं। जिनका फिल्म की कहानी में अहम योगदान हो वाला है।
ऐसे में आपको बता दें फिल्म की लगभग 75% शूटिंग पूरी हो चुकी है। और मेकर्स इसे सितंबर 2025 तक कंप्लीट करने का प्लान बना रहे हैं। इसके अलावा फिल्म को रिलीज करने के लिए जनवरी से मार्च 2026 के बीच की रिलीज विंडो पर विचार किया जा रहा है।
