A medium shot of Indian actor Govinda smiling warmly. He is wearing a black blazer with an embroidered lapel, a black t-shirt, and a silver medallion necklace. The background features a blurred stage with vibrant green and red lights
A medium shot of Indian actor Govinda smiling warmly. He is wearing a black blazer with an embroidered lapel, a black t-shirt, and a silver medallion necklace. The background features a blurred stage with vibrant green and red lights

Summary: गोविंदा को मिल रहीं धमकियों पर मैनेजर का खुलासा, सुबह 4 बजे हुई थी चौंकाने वाली घटना

गोविंदा के मैनेजर ने हाल ही में बताया कि सुबह 4 बजे एक ऐसी घटना हुई, जिसने सबको डराया। यह घटना उनके और उनकी टीम के लिए चिंता का कारण बनी है।

Govinda Controversy: बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा पिछले कुछ समय से लगातार खबरों में बने हुए हैं। कभी उनकी शादीशुदा जिंदगी में आई समस्याओं की वजह से तो कभी उनके करियर को लेकर उठ रहे सवालों की वजह से उनकी चर्चा होती रहती है। हाल ही में गोविंदा के मैनेजर ने एक इंटरव्यू में बड़ी बातें बताई हैं। उन्होंने कहा कि गोविंदा पर एक बार जानलेवा हमला हुआ था, जो उनके लिए बहुत डराने वाला और परेशान करने वाला था। साथ ही, गोविंदा को कई बार धमकियां भी मिली हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। तो चलिए, जानते हैं कि गोविंदा के मैनेजर ने इस मामले में क्या-क्या खुलासे किए हैं।

गोविंदा के मैनेजर ने उस घटना के बारे में बताते हुए कहा, “जिस रात ये हादसा हुआ, वो करीब रात के 3 से 3:30 बजे के बीच था। उस वक्त वहां काफी लोग जमा हो गए थे। गोविंदा के हाथ में एक मोबाइल था, और अगर उनके पास बंदूक नहीं होती तो आगे क्या होता, कोई नहीं जानता। भगवान का लाख-लाख धन्यवाद है कि स्थिति और बिगड़ी नहीं। अगर वे लोग सही थे, तो डटकर कहते कि हम कौन हैं। लेकिन शुक्र है कि भैया के पास बंदूक थी, जिससे उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए उन सभी को डराकर वहां से भगा दिया।”

शशि सिन्हा ने आगे कहा, “उस वक्त कोई सुरक्षा इंतजाम मौजूद नहीं था। जरूरत पड़ने पर मेरे पास सारी घटनाओं के वीडियो भी हैं, जिन्हें मैं आपको दिखा सकता हूं। यह बात तो साफ है कि कहीं न कहीं कुछ गलत हुआ था, और योजना काम नहीं आई यह अलग बात है। लेकिन उन्होंने अपनी सुरक्षा का ध्यान रखा, ये भी सच है। बाद में हम लोग भी वहां पहुंचे थे, मैं भी सुबह लगभग 4 बजे भागते हुए वहां से आया था। ये सारी चीजें हमारे पास हैं और हमने पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। अगर जरूरत पड़ी तो हमारे पास और भी सबूत और वीडियो मौजूद हैं। मैं मीटिंग का इंतजाम करवा सकता हूं ताकि आप खुद सब कुछ देख सकें और तसल्ली हो सके।”

मैनेजर ने आगे कहा कि, “ऐसा लग रहा है जैसे कोई अपराध हो रहा हो—मारपीट करने की बातें हो रही हैं। हमें पता है कि  कैसी-कैसी धमकियां मिल रही है। यह सब अच्छी बात नहीं है और बहुत दुख भी होता है। मैं भगवान से दुआ करता हूं कि सब कुछ ठीक हो जाए, और वह फिर से काम पर वापस आएं और नई शुरुआत करें। वह सही रास्ते पर हैं, उनकी दो फिल्मों की अच्छी योजना चल रही है। उनकी होम प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू हो रही है, देखना है कौन सी फिल्म पहले शुरू होती है। वे अपना काम करेंगे, क्योंकि अब उनके पास ज्यादा समय नहीं है।

वहीं उनके मैनेजर ने गोविंदा की शादी और अफेयर की खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा, “हाँ, गोविंदा ने इतनी शादी नहीं की है कि इतना हंगामा मचा हो। उन्होंने कौन सी तीन-चार शादी कर ली हैं? थोड़ी बहुत हर घर में परेशानियाँ होती हैं, वह भी मिलेंगे तो बातें करेंगे।”

हालांकि शशि ने इस बातचीत में साफ नहीं बताया कि वह जिस घटना का जिक्र कर रहे हैं, वह कब हुई थी। अक्टूबर 2024 में गोविंदा के पैर में गोली लग गई थी। इस घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा गया था कि वे अपनी बंदूक साफ कर रहे थे तभी गोली गलती से उनके पैर में चल गई।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...