govinda wife sunita ahuja manager statement on divorce said wait for 2 days
govinda wife sunita ahuja manager statement on divorce said wait for 2 days

Overview: सुनीता आहूजा की मैनेजर ने गोविंदा संग तलाक पर कह दी ये बात

Govinda And Sunita Ahuja Divorce News: बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 इन दिनों अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुई हैं। सुनीता आहूजा और गोविंदा की शादी को 37 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में दोनों के तलाक की खबरें फैंस को हैरान कर रही हैं। हालांकि, परिवार के लोगों ने इस खबर को नकार दिया। कृष्णा अभिषेक और उनकी बहन ने इस खबर को केवल एक अफवाह बताया है। वहीं, इस खबर पर बहू कश्मीका शाह का कहना है कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। इससे पहले उनके वकील का स्टेटमेंट सामने आया था। अब सुनीता की मैनेजर ने भी एक स्टेटमेंट जारी किया है।

वकील ने कही थी ये बात

‘इंडिया टुडे’ से बात करते हुए गोविंदा के वकील ललित बिंदल ने कहा, “सुनीता ने 6 महीने पहले ही तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन अब सब कुछ ठीक हो चुका है। उनके बीच कोई तलाक नहीं होगा। वहीं, सुनीता की मैनेज ने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि इन खबरों में किसी तरह की सच्चाई नहीं है। वहीं, ‘द मिंट’ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इन सभी बातों में कोई सच्चाई नहीं है।”

गोविंदा-सुनीता ने नहीं दिया कोई बयान

गोविंदा की मैनेजर ने शशि ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बात करते हुए कहा, “सुनीता जी ने हाल फिलहाल में जो इंटरव्यू दिए हैं, ये सब उसी का नतीजा है। उन्होंने इंटरव्यू में ज्यादा बोल दिया। वहीं, मैनेजर ने कहा कि आप सभी को कपल के बयान का इंतजार करना होगा। मेरा आग्रह है कि आप लोग गोविंदा और सुनीता जी के बयान का एक-दो दिन इंतजार करिए।”

गोविंदा के वकील ने किया दावा

गोविंदा के वकील ने उन दोनों के अलग रहने की बात पर कहा कि ऑफिस के काम के चलते गोविंदा ने अलग से बंगला लिया है। जब वे सांसद बने, तब उन्होंने अपने फ्लैट के सामने ये वाली प्रॉपटी खरीदी थी। उस बंगले में ही वो काम करते हैं और कई बार उधर सो भी जाते हैं। हालांकि वो अपने परिवार और सुनीता जी के साथ ही रहते हैं। अलग नहीं। साथ ही वकील ने दावा किया है कि दोनों साथ ही रहेंगे, उनका कोई तलाक नहीं होने वाला। उनके बीच सबकुछ ठीक है। 

परिवार वालों की टिप्पणी का असर

गोविंदा की मैनेजर शशि सिन्हा का कहना है कि परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों के कारण ही दोनों के रिश्ते में तनाव आया। उन्होंने कहा कि परिवार के कुछ लोगों के द्वारा दिए गए बयान के चलते कपल के बीच समस्याएं होने लगीं। इससे ज्यादा कोई बात नहीं है। दरअसल, हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था कि दोनों अलग रहते हैं, इसके बाद से ही दोनों के बीच अलगाव की खबरों ने जोर पकड़ लिया।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...