Laikey Laikaa
Laikey Laikaa

Summary: भावनाओं का जाल है ‘लईकी लईका’ के नए पोस्टर्स में

राशा थडानी और अभय वर्मा की फिल्म ‘लईकी लईका’ के नए पोस्टर्स और सोशल मीडिया रिएक्शन ने दर्शकों में उत्सुकता और क्रेज बढ़ा दिया है। पोस्टर्स में दोनों के इमोशनल और इंटेंस कैरेक्टर्स साफ झलकते हैं, जबकि सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स दोनों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है।

Laikey Laikaa First Look: राशा थडानी की दूसरी फिल्म “लईकी लईका” जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है। उनके साथ लीड रोल में नजर आएंगे अभय वर्मा, जिन्हें हाल ही में फिल्म “मुंज्या” में देखा गया था। फिल्म के नए पोस्टर्स से अब इसकी कहानी का इंटेंस रोमांस सामने आया है। मेकर्स ने पोस्टर्स सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिनके साथ कैप्शन लिखा गया है – “लव। पेन। ट्रस्ट।” फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह 2026 की गर्मियों में थिएटर में आएगी।

हाल ही में फिल्म “लईकी लईका” के नए पोस्टर्स सामने आए हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। मेकर्स ने पोस्टर्स शेयर करते हुए कैप्शन दिया “लव, पेन, ट्रस्ट।” यानी प्यार, दर्द और भरोसे की कहानी। इन तीन शब्दों ने ही यह साफ कर दिया कि फिल्म सिर्फ एक साधारण लव स्टोरी नहीं, बल्कि भावनाओं और टकराव से भरी एक गहरी कहानी पेश करने वाली है।

“लईकी लईका” के पोस्टर्स की बात करें तो राशा और अभय की केमिस्ट्री पहली नजर में ही ध्यान खींच लेती है। एक पोस्टर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए नजर आते हैं, वहीं एक अन्य पोस्टर में दोनों के चेहरे पर खून के निशान हैं और वे एक-दूसरे को किस करते दिख रहे हैं। यह दृश्य फिल्म के इमोशनल और हिंसक पहलुओं की ओर इशारा करता है। एक अन्य तस्वीर में दोनों उंगलियों से दिल का आकार बनाते नजर आते हैं, लेकिन उनके चेहरे के भाव मासूम नहीं बल्कि बेहद गंभीर हैं, जो रिश्ते में छिपे दर्द और संघर्ष को दर्शाते हैं।

“लईकी लईका” के कैरेक्टर पोस्टर्स भी कम असरदार नहीं हैं। अभय वर्मा अपने चेहरे को हाथ से ढकते हुए दिखते हैं, मानो कोई गहरा राज या अपराध उनके भीतर छिपा हो। वहीं राशा थडानी के चेहरे पर बेचैनी और टूटन साफ नजर आती है। इन पोस्टर्स से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों किरदार अपने-अपने दर्द से जूझ रहे हैं और कहानी सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं रहने वाली।

इस फिल्म को एक रोमांटिक एक्शन एंटरटेनर बताया जा रहा है। इससे पहले मेकर्स ने एक अनाउंसमेंट वीडियो भी शेयर किया था, जिसके साथ लिखा गया— “किसी खास चीज के लिए मेरे साथ तैयार हो जाइए।” इस लाइन ने पहले ही दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी थीं, और अब पोस्टर्स ने उन उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है।

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी राशा और अभय की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक्टर विजय वर्मा ने कमेंट किया, “बहुत दमदार। बेसब्री से इंतजार है।” नीलम कोठारी ने इसे “सुपर्ब” बताया, जबकि तमन्ना ने लिखा, “यह तो एकदम क्रेजी है।”

फैंस के कमेंट्स भी फिल्म को लेकर बढ़ते क्रेज को दिखाते हैं। किसी ने लिखा, “ओ भाईसाहब, आग लगा दी।” तो किसी ने कहा, “अभय भाई, तुम पर गर्व है। यह फिल्म तो हिट है।” एक यूजर ने इमोशनल अंदाज में लिखा, “हर पोस्टर दर्द, भरोसे और प्यार की एक अलग कहानी बयान कर रहा है।”

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...