Kareena Kapoor Saif Ali Khan celebrated Christmas shared glimpse of son Taimur birthday
Kareena Kapoor Saif Ali Khan celebrated Christmas shared glimpse of son Taimur birthday

Overview: करीना कपूर-सैफ अली खान ने सेलिब्रेट किया क्रिसमस

बॉलीवुड की 'बेबो' यानी करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर पर क्रिसमस के जश्न का सिलसिला काफी पहले ही शुरू हो चुका है।

Kareena and Saif Christmas Celebration: पटौदी खानदान में इन दिनों खुशियों का डबल डोज देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां पूरा देश क्रिसमस और नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुटा है, वहीं बॉलीवुड की ‘बेबो’ यानी करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर पर जश्न का सिलसिला काफी पहले ही शुरू हो चुका है।

पटौदी परिवार की खास बात यह है कि ये सितारे अपने काम में कितने भी बिजी क्यों न हों, परिवार के लिए वक्त निकालना कभी नहीं भूलते। हाल ही में इस बॉन्डिंग की खूबसूरत झलक सोहा अली खान के सोशल मीडिया हैंडल पर देखने को मिली।

क्रिसमस पर पटौदी परिवार की मस्ती

सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ दिल जीत लेने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर साफ है कि पटौदी हाउस में ‘क्रिसमस वाइब्स’ पूरी तरह से छा चुकी हैं। एक फोटो में करीना, सैफ और उनके दोनों लाडले तैमूर और जेह बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर परिवार की मुखिया और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की मौजूदगी ने फ्रेम को और भी यादगार बना दिया।

सोहा ने सजाया क्रिसमस ट्री

क्रिसमस ट्री सजाना इस त्योहार का सबसे प्यारा हिस्सा होता है और सोहा ने अपनी नन्ही बेटी इनाया के साथ मिलकर इसे बड़े चाव से सजाया। सोहा ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “क्रिसमस वीक आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है!”

तैमूर के बर्थडे पर फुटबॉल और मेसी थीम

इस साल का दिसंबर पटौदी परिवार के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि छोटे नवाब, तैमूर अली खान ने 20 दिसंबर 2025 को अपना 10वां जन्मदिन मनाया। करीना ने इस सेलिब्रेशन की कुछ इनसाइड झलकियां साझा की हैं, जिससे पता चलता है कि तैमूर का क्रेज इन दिनों फुटबॉल को लेकर सिर चढ़कर बोल रहा है।

बर्थडे की पूरी थीम ‘फुटबॉल’ पर आधारित थी। सजावट में लियोनेल मेसी के नाम वाला बैलून सबका ध्यान खींच रहा था। दिलचस्प बात यह है कि तैमूर के लिए यह साल और भी लकी रहा, क्योंकि हाल ही में करीना अपने बेटों को दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी से मिलवाने ले गई थीं, जब वे तीन दिनों के भारत दौरे पर आए थे। तैमूर के लिए मेसी से मिलना किसी सपने के सच होने जैसा रहा होगा।

समोसा खाती नजर आईं बेबो

जश्न और पार्टीज के बीच करीना कपूर का एक और अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में करण जौहर ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया था, जिसमें करीना अपने बेटों के स्कूल फंक्शन में बड़े मजे से समोसा खाती नजर आ रही थीं। ग्लैमरस वर्ल्ड की ‘क्वीन’ होने के बावजूद, करीना का यह देसी और बेफिक्र अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। कुल मिलाकर, पटौदी परिवार का यह दिसंबर खुशियों, यादों और अपनों के साथ से भरा हुआ है। चाहे वो फुटबॉल का मैदान हो, क्रिसमस की लाइटिंग हो या स्कूल फंक्शन में समोसे का स्वाद करीना और सैफ हर पल को खुलकर जीना जानते हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...