Deepika Padukone Becomes New English Voice Of Meta AI In Six Countries
Deepika Padukone Becomes New English Voice Of Meta AI In Six Countries

Summary: ग्लोबल स्टेज पर दीपिका की एंट्री, AI के जरिए करोड़ों लोगों से सीधा जुड़ाव

दीपिका पादुकोण ने Meta AI के साथ पार्टनरशिप करते हुए अपनी अंग्रेज़ी आवाज को एक डिजिटल अवतार के रूप में लॉन्च किया है। यह सेवा भारत, अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में उपलब्ध होगी।

Deepika Padukone Meta AI Voice: बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उनका प्रभाव सिर्फ सिल्वर स्क्रीन तक सीमित नहीं है। इस बार उन्होंने टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखते हुए Meta AI के साथ साझेदारी की है। दीपिका अब Meta AI की ऑफिशियल इंग्लिश वॉयस बन गई हैं, यानी अब यूजर्स भारत समेत छह प्रमुख देशों में AI से बातचीत दीपिका की आवाज में कर सकेंगे।

दीपिका ने इस नए सफर की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, “ठीक है, तो मुझे लगता है कि यह बहुत बढ़िया है! अब मैं मेटा एआई का हिस्सा हूं और आप भारत, अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में मेरी आवाज के साथ अंग्रेजी में चैट कर सकते हैं। इसे आजमाएं और मुझे बताएं कि आपको कैसा लगा!” इसके साथ ही उन्होंने “Chat soon!” लिखकर एक फ्रेंडली टोन में इस डिजिटल अनुभव की झलक दी। उनके फैंस के लिए यह खबर बेहद रोमांचक है, क्योंकि अब वे न सिर्फ स्क्रीन पर बल्कि वर्चुअली भी दीपिका की आवाज से जुड़ सकेंगे।

Meta की इस पार्टनरशिप के तहत दीपिका की आवाज भारत, अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उपलब्ध होगी। इन देशों में इंग्लिश बोलने वाले करोड़ों लोग अब Meta AI के जरिए दीपिका की आवाज से सवाल पूछ सकेंगे, बातें कर सकेंगे या सामान्य जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह कदम दीपिका की ग्लोबल पहचान को और मजबूत करता है। वह केवल एक एक्ट्रेस नहीं रह गई हैं, बल्कि अब वह एक टेक फ्रेंडली आइकन बन चुकी हैं, जो डिजिटल दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं।

AI की दुनिया में personalized interaction बहुत अहम होता जा रहा है। Meta जैसे बड़े प्लेटफॉर्म अब ऐसी आवाजों को चुनते हैं जो लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ाव बना सकें। दीपिका की आवाज में न सिर्फ स्टारडम है, बल्कि एक अपनापन और गरिमा भी है, जो करोड़ों यूजर्स को एक व्यक्तिगत अनुभव देगी। इसके अलावा, AI तकनीक अब सिर्फ जानकारी देने वाली नहीं रह गई, बल्कि वह लोगों के रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में एक जानी मानी और भरोसेमंद आवाज इस तकनीक को और मानवीय बनाती है।

दीपिका पादुकोण पहले ही कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी रह चुकी हैं और कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में हिस्सा ले चुकी हैं। अब Meta AI के साथ उनकी यह पार्टनरशिप उनके अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को और व्यापक बनाती है। वह अब सिर्फ भारतीय सिनेमा की प्रतिनिधि नहीं, बल्कि एक ग्लोबल आइकन के रूप में उभर रही हैं।

यूजर्स जब Meta AI से बात करेंगे और सवाल पूछेंगे, तो जवाब दीपिका की आवाज में मिलेगा, वह भी एक बेहद नैचुरल टोन और एक्सप्रेशन के साथ। यह सिर्फ एक टेक्निकल फीचर नहीं, बल्कि एक इमोशनल कनेक्शन भी बनेगा, खासकर उनके फैन्स के लिए।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...