भारत में लॉन्च हुआ मेटा एआई, यूजर्स को मिलेगा बेहतर एक्सपीरियंस: Meta AI New Assistant
Meta AI New Assistant

Meta AI New Assistant: मेटा ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट मेटा एआई को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का ये सबसे एडवांस Llama 3 पर बेस्ड लार्ड लैंग्वेज मॉडल (LLM) है। भारत में मेटा एआई 24 जून को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ है। इस यूजर्स चैट और फीड के लिए मेटा एआई का इस्तेमाल कर एक अलग एक्सपीरियंस का आनंद उठा सकते हैं। मेटा ने टेस्टिंग के लिए इसी साल अप्रैल में चुनिंदा यूजर्स के लिए मेटा एआई को लॉन्च किया था।

Also read: अब व्हाट्सऐप पर चुटकियों में सर्च होगा पुराना मैसेज, आ गया ये फीचर: Whatsapp Feature

क्या है मेटा एआई

Meta AI New Assistant
Meta AI

मेटा एआई Llama 3 पर बेस्ड लार्ड लैंग्वेज मॉडल है जो फिलहाल अंग्रेजी भाषा में ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसका इस्तेमाल फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप यूजर्स कर सकते हैं। इसके लिए आपको इन ऐप्स के लेटेस्ट वर्जन को इंस्टाल करना होगा। ये मेटा एआई अलग-अलग फ्लेटफॉर्म पर अलग-अलग फीचर उपलब्ध कराएगा। जैसे-व्हाट्सऐप यूजर्स को किसी खास एक्टिविटी से जुड़े सवाल पूछने में मदद कर सकता है। वहीं फेसबुक यूजर्स को फीड में मेटा एआई मिलेगा जहां किसी भी पोस्ट के बारे में अत्यधिक जानकारी ली जा सकती है। ये एआई इमेज और व्हाट्सऐप स्टिकर्स को जनरेट करने में मदद करेगा। मेटा के इस मेटा एआई के बाद गूगल के चैटबॉक्स चैट जीपीटी को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

कैसे होगा इस्तेमाल?

मेटा एआई से आप कंटेंट भी क्रिएट कर सकते हैं। मेटा एआई का इस्तेमाल बिल्कुल वैसे ही होगा जैसे चैटजीपीटी का किया जाता है। इसके लिए आप सभी मेटा प्लेटफार्म के सर्च बार में जाकर मेटा एआई सर्च करते है तो आपके पास चैटिंग पेज का ऑप्शन खुलेगा। यहां पर यूजर अपने कोई भी सवाल टाइप करके सेंड कर सकता है। सवाल के सेंड होने के बाद आपको आपका जवाब मिल जायेगा, जो मेटा एआई की तरफ से दिया गया होगा। हालांकि आपका सवाल और जवाब अंग्रेजी में होंगे।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...