Girl Receives Drone-Delivered Food on the Great Wall

Summary: चीन की ग्रेट वॉल पर लड़की को भूख लगी, ड्रोन से आया खाना, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चीन की ऐतिहासिक "ग्रेट वॉल ऑफ चाइना" पर एक लड़की ड्रोन से खाना मंगवाते हुए दिख रही है। ट्रेकिंग के दौरान भूख लगने पर लड़की मज़ाक में फूड ऑर्डर करती है और कुछ ही मिनटों में मीटुआन की ड्रोन डिलीवरी सर्विस के ज़रिए उसे सबवे सैंडविच मिल जाता है।

Great Wall of China Food Delivery: सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो सामने आते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो काफी वायरल भी होते हैं। इंटरनेट पर कुछ ऐसे वीडियोज ऐसे भी सामने आते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों इंटरनेट पर चीन के ‘ग्रेट वॉल ऑफ चाइना’ का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जहां पर ड्रोन से खाना पहुंच रहा है। चीन की यह दीवार दुनिया की सबसे मशहूर और ऐतिहासिक जगहों में से एक है। हर दिन हजारों लोग यहां घूमने आते हैं और लंबा रास्ता तय करके इसकी ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं, लेकिन अब मीटुआन की खास डिलीवरी सर्विस का वीडियो वायरल हो रहा है, लोग बोले- “वाह! यह है असली इनोवेशन.”

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि ग्रेट वॉल ऑफ चाइना पर एक लड़की मौजूद है। लड़की अपनी ट्रेकिंग के दौरान भूख लगने की बात कहती है और मज़ाक-मज़ाक में ग्रेट वॉल पर फूड ऑर्डर करने की बात करती है। कुछ ही देर बाद आसमान से ड्रोन उड़कर आता है और सीधे उसके पास बने लैंडिंग पैड पर उसका खाना पहुंचा देता है। लड़की के हाथ में सबवे का पैकेट देखकर सभी हैरान रह गए।इस वीडियो ने इंस्टाग्राम पर तहलका मचा दिया। एक यूज़र ने लिखा, “बस इसी वजह से मैं अब चाइना शिफ्ट होने वाला हूं.”दूसरे ने कहा, “ओएमजी, ये ड्रोन तो ओवरटाइम कर रहे होंगे.” एक शख्स ने शेयर किया, “2018 में मुझे पानी के लिए ऐसी ही सर्विस चाहिए थी.” वहीं किसी ने चिंता जताई, “उम्मीद है कि इतनी सुविधा के बावजूद यहां गंदगी नहीं फैलेगी.”

Meituan is a large and well-known food delivery company in China
This company offers drone delivery services

मीटुआन चीन की एक बड़ी और मशहूर फूड डिलीवरी कंपनी है। इसकी शुरुआत 2010 में हुई थी और इसका मुख्यालय बीजिंग में है। यह कंपनी सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि होटल बुकिंग, ट्रैवल, मूवी टिकट और कई लोकल सर्विसेज़ भी ऑनलाइन देती है। मीटुआन ने हाल ही में ड्रोन डिलीवरी सर्विस भी शुरू की है, जैसे ग्रेट वॉल के बैडलिंग सेक्शन में पर्यटकों को खाना, पानी और जरूरी सामान पहुँचाना। यह कंपनी चीन की तकनीकी प्रगति और आधुनिक सेवाओं की मिसाल मानी जाती है।

Great Wall of China and the longest wall in the world
What is the specialty of the Great Wall of china?

ग्रेट वॉल ऑफ चाइना चीन की महान दीवार और दुनिया की सबसे लंबी दीवार मानी जाती है। यह करीब 21,000 किलोमीटर लंबी है और इसे प्राचीन समय में दुश्मनों से बचाव के लिए बनाया गया था। यह दीवार पत्थर, ईंट और मिट्टी से बनाई गई है और इसके साथ कई किले और चौकियां भी बनी हैं। इसे बनाने में कई सौ साल लगे और अलग-अलग राजाओं ने समय-समय पर इसका निर्माण करवाया। आज यह चीन का सबसे मशहूर पर्यटन स्थल है और इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया है। हर साल लाखों लोग इसे देखने चीन आते हैं।चीन की महान दीवार पूरी दुनिया में मशहूर है। इसके अलावा टेराकोटा आर्मी, फॉरबिडन सिटी और खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारे भी पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। चीनी खाना जैसे नूडल्स, राइस और डम्पलिंग्स पूरी दुनिया में पसंद किए जाते हैं।

बता दें, चीन दुनिया के सबसे बड़े और ताकतवर देशों में से एक है। चीन की सभ्यता बहुत पुरानी है और इसकी पहचान ड्रैगन, चीनी नववर्ष और पारंपरिक कलाओं से होती है। चीन को “दुनिया की फैक्ट्री” कहा जाता है क्योंकि यहां सबसे ज्यादा सामान बनता और दुनिया भर में भेजा जाता है। मोबाइल फोन, खिलौने, कपड़े और मशीनें बड़े पैमाने पर चीन में तैयार होती हैं। यहां की बुलेट ट्रेनें दुनिया की सबसे तेज़ मानी जाती हैं और चीन अंतरिक्ष की दुनिया में भी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...