Summary: चीन की लाइब्रेरी बनी सोशल मीडिया सेंसेशन, व्लॉगर ने की जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में चीन के चेंगदू शहर की फ्यूचरिस्टिक लाइब्रेरी ने सबका ध्यान खींचा है। अमेरिकन व्लॉगर क्रिश्चियन ग्रोसी ने इस हाई-टेक लाइब्रेरी का वीडियो शेयर किया, 1912 में बनी यह लाइब्रेरी अब डिजिटल तकनीक, AI और रोबोट्स से लैस है। यहां हर हफ्ते बुक लॉन्च, स्टोरी टेलिंग सेशन और बच्चों के लिए वर्कशॉप्स जैसी इवेंट्स होते हैं।

China Library Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो सामने आते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो काफी वायरल भी होते हैं। चीन सच में दुनिया से बहुत ज्यादा आगे चल रहा है। इन दिनों चीन के चेंगदू शहर की एक अनोखी लाइब्रेरी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में है। इस वीडियो को अमेरिकन व्लॉगर क्रिश्चियन ग्रोसी ने शेयर किया है, जो यह दिखाता है कि क्यों चीन आज दुनिया की कतार में सबसे आगे खड़ा है।

दरअसल, हाल ही में व्लॉगर क्रिश्चियन ग्रोस चीन के चेंगुदू में स्थित इस लाइब्रेरी में पहुंचे थे। वहां की लाइब्रेरी न सिर्फ पढ़ने की जगह है, बल्कि तकनीक और डिज़ाइन का बेहतरीन नमूना भी है। इस लाइब्रेरी में घुसने के बाद उन्होंने इसकी तुलना हैरी पॉटर फिल्म से कर दी। लाइब्रेरी के अंदर का नजारा देखकर इस व्लॉगर की आंखें फटी की फटी रह गई। इस उन्होंने इस लाइब्रेरी को ‘मॉडर्न वंडर ऑफ वर्ल्ड’ का नाम दिया है। वीडियो की शुरुआत में ग्रोसी कहते हैं कि वेलकम टू अ मॉडर्न वंडर ऑफ द वर्ल्ड। यह चीन की फ्यूचरिस्टिक बुकशॉप है। मेरी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा। यह किसी हैरी पॉटर फिल्म का सीन लगता है, जबकि मैंने वो फिल्में देखी भी नहीं, लेकिन शायद कुछ ऐसा ही होगा। यह वाकई कमाल है।

China Library Viral Video-Christian Grossi shared the viral video on Instagram
People are amazed by the Chinese library

इंटरनेट पर वायरल वीडियो को क्रिश्चियन ग्रोसी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और इसे ‘भविष्य की किताबों की दुनिया’ बताया। इस वीडियो में चीनी लाइब्रेरी देख लोग भी हैरान हो गए हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा है, ‘चीन एक अलग ही दुनिया में जी रहा है, उसकी तुलना में अमेरिका एक तीसरी दुनिया का देश है’. दूसरा यूजर लिखता है, ‘यह देखने में बहुत शानदार है, किसी भी जगह पर किताबों की ऐसी दुकान, वाकई में अद्भुत है’

इस लाइब्रेरी स्थापना 1912 में हुई थी, और तब से यह ज्ञान, संस्कृति और शोध का एक बड़ा केंद्र बनी हुई है। समय के साथ इसमें कई बदलाव हुए, और इसका नया और भव्य भवन 2015 में जनता के लिए खोला गया, जो लगभग 52,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। यह लाइब्रेरी एक शॉपिंग मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित है और एंट्री गेट देखकर आपको पता भी नहीं चलेगा कि यह वहां है। यह लाइब्रेरी पूरी तरह से सफेद रंग से सजी हुई, जिसमें घुमावदार सीढ़ियां और बालकनियां हैं, जहां से खूबसूरत नजारा दिखता हैं, लाइब्रेरी में पढ़ने का एरिया और कैफे आकर्षक आर्किटेक्ट का मिश्रण है, जो बुक लवर के लिए एक शानदार प्लेस है।

The library's world is filled with weekly events.
Modern Library Equipped with digital technology

यह लाइब्रेरी पूरी तरह डिजिटल और टेक-फ्रेंडली है। यहां पर AI और रोबोट्स की मदद से किताबें खोजी और मंगाई जा सकती हैं। बुक्स को स्कैन करके पढ़ा जा सकता है, और डिजिटल स्क्रीन से जानकारी ली जा सकती है।इस लाइब्रेरी में सिर्फ पढ़ाई से जुड़ी किताबें ही नहीं, बल्कि चीनी इतिहास, कला, विज्ञान, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी दुर्लभ किताबें भी मौजूद हैं।

इस लाइब्रेरी में रोजाना या हर हफ्ते कई इवेंट्स होते हैं, जैसे: बुक लॉन्च, ऑथर टॉक्स स्टोरी टेलिंग सेशन, बच्चों के लिए क्रिएटिव वर्कशॉप्स, रिसर्च सेमिनार इससे रीडिंग कल्चर को और बढ़ावा मिलता है। यहां मौजूद हजारों किताबें डिजिटल फॉर्मेट में भी उपलब्ध हैं।इस लाइब्रेरी को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि दिव्यांग लोग भी आसानी से यहां आकर पढ़ सकें।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...