Shweta Tiwari playful interaction with paps go viral
Shweta Tiwari playful interaction with paps go viral

Summary: श्वेता तिवारी के इस वीडियो को देखकर आ जाएगी दोस्तों की याद

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में श्वेता तिवारी को अपने खिलखिलाते अंदाज में देखा गया। कैमरा लेकर उनका इंतजार कर रहे फोटोग्राफर्स से उन्होंने मजाक करते हुए कहा, “लगता है कॉलेज छोड़कर कैमरा लेकर घूम रहे हो!”

Shweta Tiwari Funny Video: छोटे पर्दे की क्वीन कही जाने वाली श्वेता तिवारी हमेशा ही अपने फैन्स के दिलों पर राज करती रही हैं। चाहे बात उनके टेलीविजन शोज की हो, उनकी पर्सनल लाइफ की या फिर उनके स्टाइल स्टेटमेंट की, श्वेता हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। उनका एक नया वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैप्स  के साथ मजे करती नजर आ रही हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में श्वेता तिवारी को उनके खिलखिलाते अंदाज में देखा जा रहा है। कैमरा लेकर उनका इंतजार कर रहे फोटोग्राफर्स से उन्होंने मजाक करते हुए कहा, “लगता है कॉलेज छोड़कर कैमरा लेकर घूम रहे हो!” उनके इस कमेन्ट को सुनकर न सिर्फ पैपराजी बल्कि वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। जब फोटोग्राफर्स ने जवाब दिया कि वे सभी शादीशुदा हैं, तो श्वेता की हैरानी और उनकी प्यारी सी मुस्कान ने सबको और हंसने का मौका दे दिया। उनके इस वीडियो को लोग इसलिए ही इतना पसंद कर रहे हैं क्योंकि उनके इस दोस्ताना अंदाज में बातें करने का तरीका लोगों को अच्छा लगता है। 

श्वेता अपनी हंसी मजाक से सबका दिल जीत रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाने को मिल, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते कि श्वेता इस तरह का किरदार निभा भी सकती हैं। तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी की वेब सीरीज Do You Wanna Partner में श्वेता तिवारी एक गैंगस्टर का किरदार निभा रही हैं। इस सीरीज में उनके तीखे और गाली-गलौज वाले अंदाज को देखकर सब चौंक गए। खुद श्वेता ने भी माना कि जब पहली बार उन्हें यह रोल ऑफर किया गया तो वह सोच में पड़ गईं कि निर्माताओं ने मुझे इस किरदार के लिए कैसे चुन लिया? क्या मैं वाकई इसे निभा सकती हूं? 

श्वेता तिवारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें इस किरदार की तैयारी में सबसे मुश्किल काम लगा गालियों वाले डायलॉग बोलना। उन्होंने कहा, “जब भी मुझे कोई गाली बोलनी होती, तो मैं घबरा जाती और बहुत असहज महसूस करती।” लेकिन उनके डायरेक्टर अर्चित कुमार ने उन्हें इस डर से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। वे उनका हाथ पकड़कर कहते, “इसी गाली को जोर से और कॉन्फिडेंस के साथ बोलो।” धीरे-धीरे श्वेता ने यह डर पार किया और आज यह किरदार सबको पसंद आ रहा है।

एक्टिंग के इस नए पड़ाव में उनके को-एक्टर्स ने उनकी खूब मदद की। खासतौर पर तमन्ना भाटिया ने श्वेता को लगातार प्रोत्साहित किया। श्वेता ने कहा, “तमन्ना ने मेरी झिझक निकालने में बहुत मदद की। उनकी वजह से मैं इस किरदार को निभा सकी।” उन्होंने कहा कि निर्देशक अर्चित कुमार और तमन्ना दोनों ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया। इसी टीम वर्क और सकारात्मक माहौल की बदौलत वह अपने भीतर छुपे नए एक्टर को पहचान पाईं।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...