Overview: धनुष संग डेटिंग की अफवाहों पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी
सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के बीच अफेयर की चर्चाएं पिछले कई दिनों से चल रही थीं, जिस पर अब मृणाल ठाकुर ने खुद विराम लगा दिया है।
Mrunal Thakur Breaks Silence on Dating Rumours With Dhanush: साउथ के सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के बीच अफेयर की चर्चाएं पिछले कई दिनों से चल रही थीं, जिस पर अब मृणाल ठाकुर ने खुद विराम लगा दिया है। दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया था, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जाने लगे थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद इन अफवाहों को और हवा मिली थी। अब एक्ट्रेस ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।
मृणाल ने बताई रिश्ते की सच्चाई
‘ओनली कॉलीवुड’ को दिए एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि धनुष उनके सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। मृणाल ने इन अटकलों को ‘मजेदार’ बताया और साफ-साफ कहा कि उनके बीच कुछ भी रोमांटिक नहीं है। उनके इस बयान से उन सभी खबरों पर रोक लग गई, जिनमें उनके डेटिंग की बातें कही जा रही थीं।
अजय देवगन ने किया था धनुष को इनवाइट
मृणाल ने एक और घटना का जिक्र किया, जिसके कारण लोगों में यह गलतफहमी पैदा हुई। उन्होंने बताया कि धनुष उनकी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के कार्यक्रम में अजय देवगन के निमंत्रण पर आए थे। उन्होंने कहा, “किसी को भी यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। अजय देवगन ने उन्हें इनवाइट किया था।” मृणाल के इस स्पष्टीकरण से दोनों के एक साथ दिखने की वजह भी साफ हो गई। मृणाल ने सभी अटकनों का खात्मा करके अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया है। उनका ऐश्वर्या के एक्स हसबैंड से किसी भी तरह का रिश्ता नहीं है। रिलेशनशिप की खबरों के कारण मृणाल को पिछले दिनों काफी ट्रोल भी होना पड़ा।
कैसे शुरू हुई थीं अफवाहें?
धनुष और मृणाल के अफेयर की अफवाहें तब जोर पकड़ने लगीं, जब मृणाल को धनुष की आगामी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की रैप-अप पार्टी में देखा गया। इसके बाद धनुष को मृणाल की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग में भी स्पॉट किया गया, जिससे यह बातें और बढ़ गईं। हाल ही में, जब मृणाल ने इंस्टाग्राम पर धनुष की बहनों को फॉलो करना शुरू किया, तो इन अफवाहों को और ज्यादा बल मिला। इन घटनाओं ने ही लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब मृणाल के बयान से यह साफ हो गया है कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है।
फैंस को मिली राहत
मृणाल के इस खुलासे से उनके फैंस को राहत मिली है, वहीं धनुष के फैंस भी इस बात से खुश हैं। दोनों ही कलाकार अपनी-अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं और फिलहाल अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इन दिनों मृणाल अपनी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म को काफी पसंद किया गया। फिल्म सन ऑफ सरदार में मृणाल की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।
