Overview: मृणाल ठाकुर क्या सचमुच कर रही हैं धनुष को डेट?
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपनी निजी जिन्दगी को लेकर उड़ रही ताजा अफवाहों को बड़े ही मजाकिया अंदाज में खारिज कर दिया है।
Mrunal Thakur and Dhanush Dating Rumors: बॉलीवुड की उभरती एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपनी निजी जिन्दगी को लेकर उड़ रही ताजा अफवाहों को बड़े ही मजाकिया अंदाज में खारिज कर दिया है। पिछले कुछ हफ्तों से, पहले एक्टर धनुष और फिर क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ उनके डेटिंग की खबरें तेजी से फैल रही थीं। हालांकि, एक्ट्रेस मृणाल ने कोई इस पर कोई औपचारिक बयान देने के बजाय, इन गपशप पर अपने खास अंदाज में फुल स्टॉप लगा दिया है।
रविवार, 1 दिसंबर को मृणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा और हल्का-फुल्का वीडियो शेयर किया, जिसने तुरंत सबका ध्यान खींच लिया। क्लिप में, वह अपनी मां से सिर की मालिश लेते हुए एकदम खुश दिखाई दे रही हैं। कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराती मृणाल का अंदाज बता रहा है कि ऑनलाइन चल रही इन बातों से उन्हें जरा भी फर्क नहीं पड़ता। इस मजेदार वीडियो के साथ उनका कैप्शन और भी धमाकेदार था। उन्होंने लिखा, “वे बोलते हैं, हम हंसते हैं। पीएस अफवाहें फ्री का प्रचार हैं और मुझे फ्री चीजें पसंद हैं!”
एक्ट्रेस ने मजेदार अंदाज में अफवाहों पर लगाई लगाम

यह एक ही लाइन में बिना किसी का नाम लिए, उन्होंने खबरों को हवा दे रहे लोगों को मजाकिया जवाब दे दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि उनके लिए ये सिर्फ “फ्री का पीआर” है, जिसे वह खुशी-खुशी स्वीकार करती हैं।
कैसे शुरू हुआ अफवाहों का सिलसिला
दरअसल, पिछले कुछ महीनों से मृणाल की पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बनी हुई है। शुरुआत में, ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर पर धनुष के साथ उनकी मौजूदगी और सोशल मीडिया पर उनकी बातचीत ने डेटिंग की अटकलों को जन्म दिया था। इंडिया टुडे के हवाले से कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो धनुष के परिवार के सदस्यों के साथ उनकी ऑनलाइन बातचीत को भी उनके रिश्ते का सबूत बता दिया था।
क्रिकेटर श्रेयस अय्यर संग डेटिंग की उड़ी खबरें
धनुष की चर्चा शांत भी नहीं हुई थी कि रेडिट पर आई एक पोस्ट ने एक नई खबर को हवा दे दी। इसमें दावा किया गया कि मृणाल और भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर गुपचुप तरीके से डेट कर रहे हैं और दोनों ने अपने रिश्ते को अभी लो-प्रोफाइल रखा हुआ है।
मृणाल ने गॉसिप को किया बाय-बाय
इन तमाम अटकलों के बावजूद, मृणाल और उनकी टीम ने कभी भी सीधे तौर पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। उनका यह नया वीडियो इस बात का संकेत है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को सार्वजनिक बहस से दूर रखना पसंद करती हैं और ऐसी गपशप का जवाब वह केवल मजाक और अपनी खुशी से ही देंगी।
मृणाल ठाकुर का वर्कफ्रंट
पर्सनल लाइफ की सुर्खियां एक तरफ, मृणाल अपने फिल्मी करियर पर जोरों से ध्यान दे रही हैं। उन्हें आखरी बार अजय देवगन, रवि किशन और संजय मिश्रा के साथ “सन ऑफ सरदार 2” में देखा गया था। अब उनकी अगली बड़ी रिलीज रवि उदयवार के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा “दो दीवाने शहर में” है। इस फिल्म में वह सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी और यह फिल्म 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
