Summary:वजन घटाने में शकरकंद कैसे करता है मदद? जानिए इसके फायदे और सेवन का तरीका
शकरकंद न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि वजन कम करने में भी बेहद फायदेमंद है। इसमें फाइबर, कम कैलोरी और अधिक पानी की मात्रा होती है, जो भूख को कंट्रोल करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करते हैं।
Sweet Potato for Weight Loss: शकरकंद, को अंग्रेजी में ‘स्वीट पोटेटो’ कहा जाता है। यह एक स्वादिष्ट और हेल्दी फल है जो बेहद लोकप्रिय है। शकरकंद सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका ज्यादातर सेवन व्रत में किया जाता है। साथ ही जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए शकरकंद वरदान है। जी हाँ, शकरकंद सामान्य आलू का एक स्वस्थ विकल्प है और इसे खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
शकरकंद में मौजूद पोषक तत्व

शकरकंद में विटामिन ए, डायटरी फाइबर, मिनरल्स और फाइटोन्यूट्रिएंट जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो वजन कम करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा शकरकंद में विटामिन के, विटामिन बी, विटामिन ई, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, पोटैशियम, बीटा कैरोटिन, नियासिन, सोडियम भी पाया जाता है।
वजन घटाने में कैसे फायदेमंद है शकरकंद

दरअसल शकरकंद खाने से भूख कम लगती है। शकरकंद मीठा खाने की क्रेविंग को भी शांत करता है, जिसकी वजह से इसे खाने के बाद भूख नहीं लगती है।
शकरकंद में होता है डायटरी फाइबर
शकरकंद में भरपूर मात्रा में डायटरी फाइबर मौजूद होता है, जो वजन कम करने में सहायक होता है। दरअसल डायटरी फाइबर वाली चीजें खाने से पेट लंबे समय तक भरपूर रहता है और भूख कम लगती है। शकरकंद के सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन घटाने में आसानी होती है।
शकरकंद एनर्जी देता है

कुछ लोग वजन कम करने के लिए अपनी डाइट से कार्बोहाइड्रेट्स को पूरी तरह से निकाल देते हैं। लेकिन वजन कम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट्स छोड़ने की जरूरत नहीं है। दरअसल कार्ब्स से शरीर को एनर्जी मिलती है और इससे आप पूरे दिन अच्छे से अपना काम कर पाते हैं।
शकरकंद में होती है कम कैलोरी
शकरकंद के अन्दर कम कैलोरी पाई जाती है। 100 ग्राम शकरकंद में तकरीबन 85 कैलोरी पाई जाती है। साथ ही शकरकंद के सेवन से शरीर में कैलोरी की मात्रा नियंत्रित रहती है और इससे वजन कम करने में काफी आसानी होती है।
शकरकंद में पानी की मात्रा अधिक होती है

शरीर में पानी की कमी होने के कारण मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है। लेकिन शकरकंद में पानी की मात्रा ज्यादा होने के कारण इसके सेवन से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है और मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है।
वजन कम करने के लिए कैसे करें शकरकंद का सेवन

शकरकंद को उबालकर खाएं
शकरकंद खाने का सबसे आसान तरीका है, इसे उबालकर कर खाना। यह एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और भूख नहीं लगती है।
शकरकंद की चाट बनाएं
शकरकंद के सेवन से वजन घटाना काफी आसान होता है, इसलिए आप इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। वजन कम करने के लिए आप शकरकंद की चाट बनाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप शकरकंद को ड्राई रोस्ट करें, फिर इसके छिलके उतार कर इसमें काली मिर्च, जीरा, नींबू और नमक डालकर इसकी अच्छी सी चाट बनाएं। इससे आपका वजन भी कम होगा और इसे खाकर आपको अच्छा भी महसूस होगा।
