वीकेंड पर बनाएं स्वीट पोटैटो चाट, बच्चे भी चट कर जाएंगे पूरी प्लेट: Sweet Potato Chaat Recipe
Sweet Potato Chaat Recipe

बच्चों के लिए बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी शकरकंद चाट

शकरकंद से तैयार चाट बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इसकी स्वादिष्ट रेसिपी-

Sweet Potato Chaat Recipe : भारतीय खानपान में चाट एक ऐसा डिश है, जिसका नाम लेते ही अक्सर मुंह में पानी आ जाता है। इसलिए अधिकर लोग वीकेंड या फिर किसी खास मौके पर चाट बनाते हैं या फिर बाहर खाने के लिए जाते हैं। चाट कई तरह के होते हैं, जिसमें आलू का चाट, चने का चाट, मुरमुरे का चाट या फिर टमाटर का चाट इत्यादि शामिल होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक खास रेसिपी के बारे में बताएंगे, जो आपको और आपके बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आ सकती है। यह खास चाट शकरकंद से तैयार की जाती है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी हेल्दी होती है। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है, तो फिर इंतजार किस बात का इस वीकेंड झट से अपने परिवार के लिए शकरकंद चाट बनाइए। आइए जानते हैं शकरकंद चाट की आसान सी रेसिपी-

शकरकंद चाट घर पर कैसे बनाएं?

Sweet Potato Chaat Recipe
sweet potato

आवश्यक सामग्री
शकरकंद उबले हुए – 2
घी – फ्राई के लिए
मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
जीरा पाउडर – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
कटी प्याज – आधी कटोरी
कटा टमाटर – आधी कटोरी
चाट मसाला – 1 टीस्पून
दही – 2 बड़े चम्मच
अनार के दाने – सजाने के लिए
खट्टी और मीठी चटनी – अपने अनुसार

sweet potato chaat
sweet potato chaat

विधि

  • शकरकंद चाट तैयार करने के लिए सबसे पहले शकरकंद को अच्छी तरह से छीलकर इसे धोकर उबाल लें। अब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में गोल-गोल काट लें।
  • इसके बाद एक पैन में घी गर्म करें, इके बाद सभी कटे हुए शकरकंद के टुकड़ों को करारे होने तक के लिए फ्राई करें। ध्यान रखें कि शकरकंद का रंग गोल्डन ब्राउन होना चाहिए।
  • जब शकरकंद अच्छी तरह से फ्राई हो जाए, तो इसे बर्तन में निकाल लें। इसके बाद इसमें जीरा पाउडर, काला नमक, मिर्च का पाउडर, कटी हुई प्याज, कटा हुआ टमाटर और दही डालकर मिक्स कर लें।
  • इसके बाद इसे सर्विंग वाउल में रखें और ऊपर से हरी और लाल चटनी डालें। अगर आपने चटनी तैयार नहीं की है, तो आप टोमेटो सॉस और चीली सॉस का भी प्रयोग कर सकते हैं।
  • अब इसपर चाट मसाला डालें और धनिया की पत्तियों से अच्छी तरह से गार्निश करें। आप चाहें तो इसपर अनार दाना डालकर अच्छे से गार्निश भी कर सकते हैं।
  • वहीं, अगर आपको तीखा चाट पसंद है, तो आप इसमें 1 से 2 हरी मिर्च काटकर डाल लें। इससे चाट का स्वाद तीखा हो जाएगा। लीजिए आपकी स्वादिष्ट और हेल्दी शकरकंद चाट तैयार है। यह चाट काफी स्वादिष्ट और फटाफट बनने वाला है। इसे आप कभी भी छोटे-छोटे मौके पर बना सकते हैं।
yummy chaat recipes
yummy chaat recipes

घर पर स्वीट पोटैटो चाट बनाना बहुत ही आसान है। यह काफी हेल्दी भी हो सकता है। हालांकि, अगर आपको ज्यादा चाट-मसाला खाने के लिए मना किया गया है, तो इसका सेवन न करें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...