शकरकंद की रबड़ी खाई है आपने? अगर नहीं, तो आज ही घर पर बनाएं: Sweet Potato Rabdi Recipe
Sweet Potato Rabdi Recipe

डिज़र्ट में बनाएं स्वीट पोटैटो रबड़ी

घर पर शकरकंद से स्वादिष्ट रबड़ी तैयार कर सकते हैं। यह स्वाद में जबरदस्त होने के साथ-साथ काफी ज्यादा हेल्दी होती है। आइए जानते हैं कैसे करें शकरकंद की रबड़ी तैयार?

Sweet Potato Rabdi Recipe : शकरकंद स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। यह आलू की तरह दिखने वाला एक मीठा सा फल है, जिसे लोग कई तरह से सेवन करते हैं। कई लोग शकरकंद को उबालकर या फिर रोस्ट करके खाना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग शकरकंद से तरह-तरह के चाट बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या आपने शकरकंद से बनी रबड़ी खाई है? जी हां, शकरकंद का डेजर्ट काफी स्वादिष्ट डिश है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद आ सकती है। इस स्वादिष्ट डेजर्ट को आप घर पर बहुत ही आसान तरीके से बना सकते हैं। आइए जानते हैं शकरकंद रबड़ी की रेसिपी

शकरकंद रबड़ी रेसिपी (Sweet Potato Rabdi Recipe)

आवश्यक सामग्री

  • उबाल के मसला हुआ शकरकंद – 2 टेबल स्पून
  • दूध – 150 मिली
  • चीनी – 1/2 टी स्पून
  • गर्म पानी – 1/2 कप
  • मिक्स ड्राई फ्रूट्स – 1 टी स्पून
  • इलाइची पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • कुछ केसर के धागे

विधि

शकरकंद की रबड़ी तैयार करने के लिए सबसे पहले दूध को अच्छी तरह से उबाल लें। अब इसमें मैश किया हुआ शकरकंद डालकर इसे कुछ समय के लिए अच्छे से पकाएं। अब एक कटोरी में थोड़ा सा गर्म पानी लें, इसमें केसर के धागे को घुलने के लिए डालें।

Sweet Potato Rabdi Recipe
Sakarkand Rabdi

जब केसर पानी में अच्छी तरह से घुल जाए, तो इसे दूध और शकरकंद के मिश्रण में डालें। जब दूध थोड़ा सा गाढ़ा हो जाए, तो इसमें इलाइची पाउडर डालकर करीब 3 से 4 मिनट तक अच्छी तरह से पकाएं। जब आपको इससे खुशबू आने लगे, तो इसमें सभी ड्राईफ्रूट्स डालें और फिर इसे ठंडा होने दें। जब यह ठंडा हो जाए, तो फ्रिज में 1 घंटे के लिए रखें। लीजिए स्वादिष्ट शकरकंजद की रबड़ी तैयार है। अब आप इसे ठंडा-ठंडा सर्व कर सकते हैं।

शकरकंद में मौजूद पोषक तत्व

शकरकंद में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बेस्ट हो सकते हैं। मुख्य रूप से शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता हैं। इसके सेवन से आप अपने बढ़ते मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही डायबिटीज में भी इस स्वादिष्ट फल का सेवन किया जा सकता है।

शकरकंद खाने के फायदे

  • इसका सेवन करने से आपकी स्किन में कोलेजन का निर्माण होता है, जिससे स्किन जवां नजर आती है।
  • हृदय रोगियों के लिए शकरकंद का सेवन करना हेल्दी हो सकता है।
  • मोटापे को कंट्रोल करने के लिए भी आप शकरकंद का सेवन कर सकते हैं।
  • यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकता है।
  • पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए आप शकरकंद का सेवन कर सकते हैं।
  • शकरकंद में कैल्शियम भरपूर रूप से होता है, जो हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है।
  • इसके सेवन से आप एनीमिया की परेशानी से बचाव कर सकते हैं।
  • डायबिटीज की परेशानियों को नियंत्रित करने के लिए आप शकरकंद का सेवन कर सकते हैं।

शकरकंद से बनी रबड़ी स्वाद में काफी अच्छी होती है। इस स्वादिष्ट रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है। हालांकि, अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है, तो इसमें चीनी के बजाय गुड़ डालकर इसे तैयार करें। ताकि आपकी परेशानी न बढ़े।