shailesh Lodha
Shailesh Lodha in Bigg Boss

verview: घर में आ सकते हैं मेहता साहब,

घर में आ सकते हैं मेहता साहब, 80 के दशक की इस टॉप एक्ट्रेस को भी ऑफर हुआ शो

Shailesh Lodha in Bigg Boss: बिग बॉस 19 की शुरुआत 24 अगस्त से होने वाली है। ऐसे में फैंस अपने पसंदीदा शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। शो को और भी दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स इस बार कई नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। हर सीजन की तरह इस बार भी छोटे और बड़े पर्दे के कई मशहूर कलाकारों को आप बिग बॉस के घर के अंदर देख सकते हैं। सूत्रों के अनुसार ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का रोल निभाने वाले शैलेश लोढ़ा को भी यह शो ऑफर किया गया है। इससे पहले इस शो के एक और कलाकार गुरचरण सिंह का नाम भी शो के कंटेस्टेंट लिस्ट में होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने शो के लिए शैलेश लोढ़ा को भी अप्रोच किया है और वे भी बिग बॉस का हिस्सा बन सकते हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मेहता साहब का किरदार निभाकर शैलेश घर-घर में फेमस हो गए। हालांकि बाद में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था। एक एक्टर होने के अलावा शैलेंद्र लेखक और कवि भी हैं। कहा जा रहा है कि शैलेंद्र को भी ‘बिग बॉस का शो ऑफर किया गया है, लेकिन इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है कि उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार किया है या नहीं। यदि शैलेश ‘बिग बॉस के घर में एंट्री लेते हैं तो उनका एक नया सफर शुरू हो सकता है। शैलेश के साथ उनके कोस्टार गुरचरण सिंह भी शो में नजर आ सकते हैं।

इस सीजन को और भी दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कई तरह के बदलाव करने वाले हैं। खासतौर पर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट शो का तापमान और भी बढ़ा रही है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी मीनाक्षी शेषाद्रि का भी नाम शामिल है। इसके अलावा ममता कुलकर्णी और तनुश्री दत्ता भी शो में शिरकत कर सकती हैं। सलमान खान के इस शो में कुल 19 कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले हैं। इसके अलावा 3 वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होगी।

31 जुलाई को जिओ हॉटस्टार ने बिग बॉस के सीजन 19 का पहले टीजर जारी कर इस बात की जानकारी दी की 24 अगस्त 2025 से शो की शुरुआत होने वाली है। यह शो जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में खत्म हो सकता है। शो को हर साल की तरह इस बार भी होस्ट सलमान खान करेंगे लेकिन उनके बिजी शेड्यूल के कारण शो के होस्ट को बीच में बदला भी जा सकता है। होस्ट की लिस्ट में फराह खान और करण जौहर के अलावा अनिल कपूर का भी नाम शामिल है। 

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...