Overview:अब शू बाइट से नहीं होगी तकलीफ – अपनाएं ये आसान हैक्स
नए जूते खरीदना जितना जरूरी है, उन्हें पहनने की समझदारी भी उतनी ही जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपके पैरों को कोई दर्द न हो और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ चल सकें, तो ये छोटे-छोटे हैक्स अपनाना न भूलें।
Hacks To Prevent Shoe Bite: नए जूते या सैंडल पहनना जितना एक्साइटिंग होता है, उतना ही दर्दनाक भी हो सकता है जब वो पैर काटने लगें। खासतौर पर तब, जब कोई शादी-पार्टी या ऑफिस इवेंट हो और आप स्टाइल में दिखना चाहें। लेकिन हर बार आपको फैशन के लिए दर्द क्यों सहना पड़े? कुछ आसान, घरेलू और असरदार हैक्स से आप इस परेशानी से बच सकती हैं। चलिए जानते हैं वो देसी टिप्स जो आपके पैरों को राहत देंगे और आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाएंगे।
नारियल तेल या वैसलीन से बनाएं प्रोटेक्टिव लेयर
जहां-जहां जूता ज्यादा रगड़ खा रहा है, वहां हल्का सा नारियल तेल या फिर वैसलीन लगाएं। नारियल तेल त्वचा को नरम करता है और रगड़ को कम करने में मदद करता है।
मोजे पहनकर कुछ मिनट तक जूते पहनें
नए फुटवियर को ब्रेक-इन करना जरूरी होता है। मोटे मोजे पहनकर जूते कुछ समय तक घर पर पहनें। इससे उनका साइज थोड़ा ढीला होगा और फिट आरामदायक हो जाएगा।

बैंड-एड या हील पैड लगाएं
पैरों की उन जगहों पर जहां जूता रगड़ खाता है, पहले से ही बैंड-एड या हील पैड लगाकर प्रोटेक्शन दें। इससे स्किन सीधे जूते से नहीं टकराएगी और कटने की समस्या नहीं आएगी।
जूते के किनारों पर मोमबत्ती रगड़ें
पैरों में अगर नए जूते काट रहे हैं तो जूतों के सख्त किनारों पर मोमबत्ती रगड़ें । ये किनारों को सॉफ्ट बना देता है और वो आपके पैर की स्किन से रगड़ नहीं खाएगा।
फुटवेयर के अंदर स्पंज या सिलिकॉन पैड लगाएं
अगर जूता बहुत हार्ड है, तो उसमें मार्केट में मिलने वाले सॉफ्ट सिलिकॉन इनसोल या कस्टम कुशन पैड डालें। ये पैड्स दबाव और रगड़ को कम करते हैं।
टैल्कम पाउडर या कॉर्नस्टार्च का करें इस्तेमाल
पैरों में पसीना रगड़ का बड़ा कारण होता है। जूते पहनने से पहले टैल्कम पाउडर या कॉर्नस्टार्च छिड़कें, इससे पैर सूखे रहेंगे और रगड़ नहीं लगेगी।
हेयर ड्रायर से करें शूज़ लूज
अगर जूते या सैंडल ज्यादा टाइट हैं और इसी वजह से पैरों को काट रहे हैं, तो आप हेयर ड्रायर की मदद ले सकती हैं। हेयर ड्रायर को वॉर्म मोड पर सेट करें और जूतों पर कुछ देर चलाएं। ड्रायर से निकलने वाली गर्मी जूतों को थोड़ा लचीला बना देती है, जिससे वो फैल सकते हैं और पहनने में आरामदायक हो जाते हैं।
