RJ Mahvash's Viral Video on Cheating
RJ Mahvash's Viral Video on Cheating

Overview: आरजे महवश के 'चीटिंग' वीडियो पर बवाल

आरजे महवश के 'चीटिंग' वीडियो पर एक नेटिजन ने उन पर 'किसी का पति चुराने' का आरोप लगाया। इस पर महवश ने सीधा जवाब दिया, "मैंने चुराया नहीं, इसलिए मैं नहीं जानती, लेकिन हां, किसी का पति चुराना चीटिंग है।" उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

RJ Mahvash Viral Video on Cheating: मॉडल और यूट्यूबर आरजे महवश, जिनका नाम हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से जुड़ रहा है, उन्होंने हाल ही में ‘चीटिंग’ (धोखाधड़ी) पर एक नया वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने रिलेशनशिप में धोखे के विभिन्न रूपों पर बात की। हालांकि, इस वीडियो के बाद एक नेटिजन ने उन पर ‘किसी का पति चुराने’ का आरोप लगा दिया, जिसका महवश ने ऐसा जवाब दिया जो अब वायरल हो रहा है।

‘चीटिंग’ पर महवश का वायरल वीडियो

युजवेंद्र चहल के अपनी पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक के बाद से आरजे महवश का नाम चहल से जोड़ा जा रहा है। इसी बीच, महवश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने रिलेशनशिप में ‘चीटिंग’ क्या होती है, इस पर विस्तार से बात की। वीडियो में उन्होंने धोखे के कई रूपों को सूचीबद्ध किया।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “रिलेशनशिप में रहके ये सब करना… चीटिंग। ऐसे लोग खुद ही अपना कर्म होते हैं ब्रो, छोड़ दे उसको, खुद ही डिप्रेस्ड मरेंगे ऐसे लोग।”

धोखा खा चुके लोगों को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा, “उस व्यक्ति के लिए अफसोस करो कि उसे यह एहसास नहीं हुआ कि ‘प्यार’ हर दिन नहीं होता। यह दुर्लभ है। और यह इस दुनिया में अस्तित्व का बिंदु है। प्यार फैलाने के लिए। वे अंततः अगले वाले को भी धोखा देंगे। और फिर अगले वाले को भी।”

अपनी पिछली रिलेशनशिप में तीन बार माफ करने का अपना अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा, “मैं अपनी लास्ट रिलेशनशिप में 3 बार माफ़ करके देख चुकी हूं। डोंट लेट एनीवन डिसरेस्पेक्ट यू ट्वाइस। बहुत मिल जाएंगे तुम्हें उनसे बेहतर। रिलैक्स! तरस खाओ उनपर वो बीमार हैं। पर तुम नहीं हो। लाइफ इज टू शॉर्ट विद द राइट वन एंड टू लॉन्ग विद द रॉन्ग वन!”

‘किसी का पति चुराना चीटिंग

महवश के इस वीडियो पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी। हालांकि, एक यूजर ने कमेंट किया, “किसी का पति चुराना??????? चीटिंग।” यह कमेंट सीधे तौर पर युजवेंद्र चहल और उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा से महवश के कथित जुड़ाव की ओर इशारा कर रहा था।

महवश का सीधा और वायरल जवाब

इस आरोप का जवाब देते हुए आरजे महवश ने तुरंत टिप्पणी की, “मैंने चुराया नहीं इसलिए आई वुडंट नो बट यस, किसी का पति चुराना चीटिंग।” महवश का यह सीधा और स्पष्ट जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। उनके इस जवाब को कई लोग अपने ऊपर लगे आरोपों पर पलटवार के रूप में देख रहे हैं।

उन्होंने एक स्टोरी भी साझा की जिसमें उन्होंने ट्रोल्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “इन लोगों ने ही तो देखा है मुझे चुराते कुछ भी बातें बनाते हैं लोग बस व्यूज आने चाहिए इनके।”

चहल और महवश के रिश्ते की अफवाहें

हालांकि महवश और चहल ने अभी तक अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके बार-बार साथ देखे जाने और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की लोकेशन से मिलते-जुलते पोस्ट उनकी डेटिंग की अफवाहों को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। हाल ही में, ऋषभ पंत ने भी चहल को छेड़ते हुए कहा था कि उनकी “सगाई हो चुकी है”, जिससे इन अफवाहों को और बल मिला था।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...