Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha Video: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को वायरल बुखार हो गया है और ऐसे में उनके पति ज़हीर इकबाल न सिर्फ उनकी देख रेख कर रहे हैं बल्कि उनकी मजेदार वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहे हैं। सोनाक्षी के उनके पति जहीर इकबाल ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें सोनाक्षी यलो कलर के तौलिये में लिपटी हुई भाप ले रही हैं। उनकी शक्ल ही बता रही है कि वह बीमार हैं।

सोनाक्षी सिन्हा इस समय वायरल बुखार से परेशान हैं और खुद को ठीक करने की कोशिश में लगी हुई हैं। ठीक होने के लिए वह भाप भी ले रही हैं, जिसका एक वीडियो ज़हीर इकबाल ने बनाया है। इस वीडियो में ज़हीर  बैकग्राउंड में मजाक में गाना गा रहे हैं, जिससे माहौल गंभी न बन कर हल्का-फुल्का बन गया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने मजाक में लिखा, “यह लड़की वायरल हो गई है!”

इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा भाप ले रही हैं, जबकि उनके पति ज़हीर इकबाल उन्हें रिकॉर्ड करते हुए गाना शुरू कर देते हैं। शुरुआत में सोनाक्षी थोड़ी चिढ़ी हुई लगती हैं और तौलिये के नीचे छिप जाती हैं, लेकिन जल्दी ही वह मस्ती के मूड में आ जाती हैं। खांसने के बावजूद वह ज़हीर से लिपट जाती हैं, जो मजाक में चेतावनी देते हैं कि उनके ऐसा करने से उन्हें भी बुखार हो सकता है। क्लिप एक प्यारे नोट पर खत्म होती है, जिसमें सोनाक्षी हंसती हैं और ज़हीर उनके माथे पर किस करते हैं।

सोनाक्षी और ज़हीर के फैंस को हमेशा इस कपल की बॉन्डिंग खूब पासंद आती है और इस वीडियो को देखकर भी ऐसा ही हुआ। लोगों ने इनकी प्यारी और नोंक झोंक वाली बॉन्डिंग को बेहद पसंद किया और कमेंट में “जल्दी ठीक हो जाओ” जैसे मैसेज भर दिए। कई लोगों ने इन्हें “सबसे प्यारी पति-पत्नी जोड़ी” भी कहा। एक्ट्रेस  हुमा कुरैशी ने भी हंसी वाली इमोजी के साथ रीएक्शन दिया और इनके मजेदार पल को इन्जॉय किया।

यदि काम की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा ज्योतिका के साथ अश्विनी अय्यर तिवारी की अभी तक बेनाम वाली कानूनी ड्रामा के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग पिछले हफ्ते मुंबई में शुरू हुई है। फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट और हरमन बावेजा के बावेजा स्टूडियो द्वारा बैक किया गया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सोनाक्षी एक वकील की भूमिका निभाने वाली हैं। इसके अलावा वह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर, निकिता रॉय में भी नजर आने वाली हैं। उनके भाई कुश एस सिन्हा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...