Summary: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल का स्टाइलिश घर, वीडियो शूटिंग कोना और मेडिटेशन रूम
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल ने अपने नए घर का व्लॉग शेयर किया, जिसमें घर की खूबसूरती और स्टाइल साफ दिखाई दे रही है। शादी को एक साल से ज्यादा समय हो चुका है और लंबे समय तक डेट करने के बाद उन्होंने यह नया घर खरीदा है।
Sonakshi-Zaheer Home Tour Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की शादी को अब एक साल से ज्यादा समय हो गया है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कई सालों तक डेट करने के बाद शादी की थी और अब उन्होंने नया घर खरीद लिया है जिसका हर एक कोना उन्होंने प्यार से सजाया है। हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने नए घर का होम टूर दिया है, जिसमें उनके घर की खूबसूरती और स्टाइल साफ नजर आ रही है।
सोनाक्षी-जहीर इकबाल ने दिया होम टूर
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल कई बार अपने व्लॉग में नए घर के बारे में बात कर चुके थे मगर इसकी झलक नहीं दिखाई थी। अब ये घर बनकर तैयार हो गया है तो इसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में उनका घर बहुत ही खूबसूरत और यूनिक तरीके से सजाया गया है। हर कोने को खास तरीके से डिजाइन किया गया है। वीडियो में लिविंग रूम से लेकर किचन तक हर जगह दिखाई गई है। फैंस इस होम टूर को खूब देख रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि सोनाक्षी और जहीर का सपनों जैसा घर कैसा है।
हर कोना है यूनिक और स्टाइलिश

सोनाक्षी ने व्लॉग में होम टूर दिया है जिसमें उन्होंने अपना पूरा घर दिखाया। एक्ट्रेस ने शुरुआत रसोई से की जहां उन्होंने बताया कि ये जहीर की पसंद से बनाया गया है। उन्हें स्टील की चीजें पसंद है। उन्होंने अपनी बालकनी भी दिखाई। इसके साथ डाइनिंग रूम की भी झलक दिखाई, जिसमें ढेर सारी फोटो और किताबें रखी हुई हैं।
ट्रैवल वॉल में वेकेशन की यादें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के घर में पूजा का कमरा जिन्हें उन्होंने मेडिटेशन रूम भी कहा है, वहां पर कुरान, न्यू टेस्टामेंट, बाइबिल और गीता को भी रखा है। ये खास बात खूब दिल जीत रही है। उन्होंने डाइनिंग रूम की झलक भी दिखाई जहां की वॉल पर ढेर सारी किताबें और फोटोफ्रेम रखे हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने घर में अपना ट्रैवल वॉल भी बनाया है जिसपर उनके सारी वेकेशन की यादें सजाई गई हैं। उनके घर में रिमोट कंट्रोल कर्टन यानि पर्दे भी हैं।
वीडियो शूटिंग के लिए अलग कोना

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने जूतों, कपड़ों और ज्वेलरी का कलेक्शन भी दिखाया। साथ ही अपने वॉशरूम की झलक भी दिखाई है। उनके घर में न्यूयॉर्क और मालदीव्स से प्रेरित डेकोर किया गया है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के घर का एक कोना वीडियो शूटिंग के लिए भी है। एक्ट्रेस ने पूरे घर में जगह-जगह पेड़ पौधे लगाए हैं। उनके घर में जिम भी है।
बातचीत और सनसेट का मज़ा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने घर का सी फेसिंग बालकनी व्यू भी दिखाया है जहां एक काउच रखा है। एक्ट्रेस ने कहा कि यहां बैठकर वो और जहीर बातें करते हुए समय बिताना पसंद करती हैं और जहीर शाम में सनसेट एंजॉय करते हैं।
पूजा और मेडिटेशन रूम
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के घर में मेडिटेशन रूम भी है, वहां पर कुरान, न्यू टेस्टामेंट, बाइबिल और गीता को भी रखा है। ये खास बात खूब दिल जीत रही है। सोनाक्षी सिन्हा ने इस वीडियो में बाइबिल दिखाई जो काफी पुरानी लग रही है।

