Rubina Dilaik
Rubina Dilaik

Rubina Dilaik Dance Video: रुबीना डिलैक हमेशा खुश और शानदार नजर आती हैं। इन दिनों रुबीना “लाफ्टर शेफ्स 2” में दिख रही हैं,जिसमें वह खाना बनाने के साथ सबका मनोरंजन भी कर रही हैं। इस शो में उनके साथ राहुल वैद्य नजर आ रहे हैं। शो में भले ही रुबीना काफी एटीट्यूड और गुस्से वाली दिख रही हैं, जबकि सच तो यह है कि वह ऑफ स्क्रीन बहुत मस्ती करती हैं और सबको इन्जॉय भी कराती हैं। रुबीना ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रेड ड्रेस पहनकर “लाफ्टर शेफ्स 2” के सेट पर डांस कर रही हैं।

रुबीना अक्सर “लाफ्टर शेफ्स 2” के सेट से मजेदार रील्स और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अमेरिकन सिंगर मौली के गाने ‘शेक इट टू द मैक्स’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। इसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। खास बात तो यह भी है कि इस गाने पर खूब रील्स बन रही हैं और यह ट्रेंड कर रहा है। अब रुबीना भी इस ट्रेंड में शामिल हो गई हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “खाना बनाना आए या न आए, नाचना आना चाहिए।”

रुबीना के इस वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स ने रुबीना की खूबसूरती की तारीफ की, वहीं कुछ उनके डांस से इंप्रेस नजर आ रहे हैं। कुछ तो उनकी पतली कमर को देखकर हैरान रह गए हैं। एक यूजर ने लिखा, “आपको सब कुछ करना आता है।” एक और कमेंट आया, “तुम जैसी खूबसूरत बीवी से खाना कोई मूर्ख ही बनवाएगा।” एक और ने लिखा, “कितना सुंदर और क्यूट।” एक अन्य यूजर ने कहा, “आपकी हॉटनेस से खाना खुद ही पक जाएगा।” एक यूजर ने रुबीना की तारीफ करते हुए लिखा, “बेबी आप खाना बनाने से लेकर डांस, एक्टिंग, टीचिंग, रोस्टिंग सब अच्छे से कर लेते हो”> एक और ने लिखा, “लाफ्टर शेफ नहीं, द रुबीना शो”। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुबीना डिलैक “लाफ्टर शेफ्स 2” के लिए प्रति एपिसोड 2 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं। इस शो से पहले रुबीना डिलैक “बैटलग्राउंड” में नजर आई थीं, जिसमें रजत दलाल से उनका झगड़ा हो गया था। 

“लाफ्टर शेफ्स 2” तीन महीने से अधिक समय से टीवी पर ऑन एयर है। लोगों को प्रतियोगियों के बीच की दोस्ती बहुत पसंद आ रही है। हालांकि, शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। नए अपडेट बता रहे हैं कि यह फ़ेमस रियलिटी शो जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...