Vivek Dahiya Alcohol Addiction
Vivek Dahiya Alcohol Addiction

Vivek Dahiya Alcohol Addiction: टीवी की दुनिया के जाने-माने नाम विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी न केवल सफल कलाकार हैं, बल्कि वे छोटे पर्दे की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में भी गिने जाते हैं। उनकी पहली मुलाकात और साथ में किया गया शो ‘ये है मोहब्बतें’ भले ही ऑनस्क्रीन उन्हें एक साथ न ला सका, लेकिन रियल लाइफ में उनके रिश्ते ने इस टाइटल को पूरी तरह सार्थक कर दिया।

साल 2016 में पारंपरिक रीति-रिवाज़ों से शादी के बंधन में बंधने के बाद से यह कपल लगातार फैंस के प्यार और मीडिया की अटकलों में रहा है। शादी को लगभग एक दशक हो चला है, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया और अफवाहबाज़ों ने कभी उन्हें अलग करने की खबरें उड़ाईं, तो कभी तलाक़ की बातें कीं। इन तमाम कयासों और कहानियों के बीच अब विवेक दहिया ने खुलकर अपनी बात रखी है… न सिर्फ इन झूठी अफवाहों पर, बल्कि अपने निजी संघर्षों और लॉकडाउन के दौरान आई एक लत पर भी।

बॉलीवुड बबल से बातचीत में विवेक दहिया ने बताया कि इन अफवाहों से कैसे उन्होंने खुद को संभाला और क्या सीखा। उन्होंने कहा “अब मैं पहले से कहीं ज्यादा तैयार हूं, क्योंकि मैंने इस दौर को जिया है, बहुत कुछ सीखा है। अब समझ आ गया है कि एक सार्वजनिक शख्सियत के तौर पर आपको हर तरह की नज़र और फैसलों का सामना करना ही पड़ेगा। ये इस इंडस्ट्री का हिस्सा है, चाहे पसंद आए या नहीं लेकिन अब मैं इसे समझदारी से संभालता हूं।”

विवेक ने यह भी बताया कि जब उन्होंने और दिव्यांका ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था, तब उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वे कहते हैं, “शुरुआत आसान नहीं थी। लोगों का जज करना बहुत स्वाभाविक होता है। जब कोई नया चेहरा किसी स्थापित माहौल में आता है, तो सवाल उठते हैं। हर निगाह मुझ पर थी। हमारी जोड़ी जब बनी तो कई जजमेंट्स सामने आए – कुछ हम तक पहुंचे, कुछ नहीं। लेकिन इसने हमें एकजुट किया और मज़बूत बनाया। हमने साबित किया कि वे सभी बातें गलत थीं।”

इस बातचीत में सबसे चौंकाने वाला हिस्सा तब आया, जब विवेक ने बताया कि कैसे कोविड लॉकडाउन के दौरान वे शराब की लत की ओर बढ़ गए थे। वे याद करते हैं, “हर रात मैं ग्लास लेकर बैठता था, कोई वेब सीरीज़ देखता था। मैं कोई गड़बड़ी नहीं करता था, लेकिन धीरे-धीरे ये मेरी लाइफस्टाइल बन गई।”

शुरुआत में यह सब सामान्य लगा, लेकिन फिर धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि ये आदत एक गलत दिशा में ले जा रही है। वे बताते हैं, “धीरे-धीरे निराशा अंदर घुसने लगी और मैंने एक पैटर्न देखा। मुझे लगा, यह मैं नहीं हूं। लॉकडाउन तो एक दिन खत्म हो ही जाएगा, लेकिन अगर ये आदत रह गई तो? सोचिए, जब सब लोग फिर से ऑफिस लौटेंगे, शूटिंग्स शुरू होंगी, लोग तैयार होंगे, तब मैं बेडौल पेट, गिरते बालों और काले घेरों के साथ फंसा रहूंगा? यही सोचकर मैंने तय किया… अब बहुत हुआ, ये सब छोड़ना पड़ेगा।”

जहां विवेक दहिया हाल ही में ‘झलक दिखला जा सीजन 11’ में अपने डांसिंग टैलेंट के लिए सुर्खियों में थे, वहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ नामक वेब सीरीज़ में जावेद जाफरी के साथ एक अहम भूमिका निभाई। इस जोड़ी की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों ने उन्हें एक मजबूत कपल की पहचान दिलाई है।

ढाई दशक से पत्रकारिता में हैं। दैनिक भास्कर, नई दुनिया और जागरण में कई वर्षों तक काम किया। हर हफ्ते 'पहले दिन पहले शो' का अगर कोई रिकॉर्ड होता तो शायद इनके नाम होता। 2001 से अभी तक यह क्रम जारी है और विभिन्न प्लेटफॉर्म के लिए फिल्म समीक्षा...