Malaika Bedroom Secrets: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री और डांसर हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में आइटम सॉन्ग किए हैं, जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं। 50 की उम्र पार कर चुकी मलाइका आज भी अपने फिट फिगर और स्टाइल से लोगों को हैरान कर देती हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। खास तौर पर वह तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने 18 साल की शादी के बाद अरबाज़ खान से तलाक लिया था। मलाइका न केवल अपने तलाक को लेकर, बल्कि अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स के लिए भी जानी जाती हैं। एक बार उन्होंने अपनी बहन के सामने एक शो में अपनी पसंदीदा सेक्स पोजीशन के बारे में भी खुलकर बात की थी, जिससे वह एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई थीं।तो आइए जानते हैं कि मलाइका ने उस शो में और क्या-क्या खुलासे किए थे।
बहन के सामने खोला राज
दरअसल, ‘Vogue BFFs’ शो के दौरान मलाइका अरोड़ा ने यह खुलासा किया था कि वह काफी रोमांटिक हैं और उन्हें कडलिंग करना बेहद पसंद है। जब बात सेक्स पोजिशन की आई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें टॉप पर रहना ज्यादा पसंद है। इसके अलावा मलाइका ने यह भी बताया कि उन्हें गेम नाइट्स, दाढ़ी वाले मर्द और मजाकिया स्वभाव वाले लोग बहुत पसंद आते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि उन्होंने ये सब बातें अपनी छोटी बहन अमृता अरोड़ा के सामने शेयर कीं, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए थे। वैसे यह पहली बार नहीं था जब मलाइका ने इतनी खुलकर बात की हो। इससे पहले भी वह करण जौहर के शो में अपनी फेवरेट सेक्स पोजिशन को लेकर बात कर चुकी हैं।
शादी के सवाल से बचने की कोशिश
वहीं, अपने बेटे अरहान के चैट शो में जब उसने मलाइका अरोड़ा से शादी को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि वह इस समय अपनी ज़िंदगी के सबसे अच्छे फेज़ से गुजर रही हैं। इसलिए फिलहाल वह शादी के बारे में सोचना भी नहीं चाहतीं। मलाइका ने साफ कहा कि उनके पास शादी से जुड़े किसी भी सवाल का फिलहाल कोई जवाब नहीं है।
अर्जुन कपूर को किया डेट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरबाज़ खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा ने कई सालों तक एक्टर अर्जुन कपूर को डेट किया। जो उनसे उम्र में काफी छोटे थे। हालांकि, पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और फिलहाल मलाइका सिंगल हैं। वहीं, पहले पति अरबाज़ खान ने बॉलीवुड की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट से पिछले साल, यानी 2024 में धूमधाम से शादी कर ली। वहीं अब एक्ट्रेस के फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार है, और वे यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर मलाइका किसे अपना दूल्हा बनाएंगी।
