Malaika Arora New Look: कल एक इवेंट में मलाइका अरोड़ा ने आइवरी कलर का एक ड्रेप्ड गाउन पहना था, जो पीछे की ओर पूरी तरह से खुला हुआ था। अपने बोल्ड फैशन चॉइस के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस ने इसे लंबे ब्लैक ग्लव्स और एक स्लीक हेयर बन के साथ अपने लुक को स्टाइल किया। इससे उनका मिनिमल लेकिन ड्रामैटिक लुक सामने आया। कुछ लोगों को उनका यह आउटफिट बहुत पसंद आया तो कुछ ने मलाइका को ट्रोल कर दिया।
मलाइका अरोड़ा का ड्रेप्ड गाउन
मलाइका अरोड़ा ने एक इवेंट में आइवरी कलर के बैकलेस गाउन के साथ रेड कार्पेट पर धूम मचा दी, लेकिन उनका यह फैशन फॉरवर्ड लुक ऑनलाइन सभी को पसंद नहीं आया। अपने बोल्ड आउटफिट्स के लिए फ़ेमस मलाइका ने आइवरी कलर का ड्रेप्ड गाउन पहना था, जो पीछे से पूरी तरह खुला था। लॉन्ग ब्लैक ग्लव्स और स्लीक हेयर बन के साथ मलाइका का मिनिमल लेकिन ड्रामैटिक लुक तुरंत चर्चा का विषय बन गया।
क्या कहा लोगों ने?
मलाइका के फैंस को उनका यह लुक पसंद आया। कई लोगों ने उनके लुक को “सुंदर” और “हॉट”” कहा तो कुछ ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने उनकी ड्रेस की तुलना “बेडशीट” से की, जिसमें से एक ने कमेन्ट में लिखा, “ये क्या मलाइका, आप बेडशीट पहन आई क्या?” एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया, “दोस्तों कुछ ऐसे कपड़े बनाओ जो कम से कम सम्मानजनक दिखें। हर समय सिर्फ स्किन दिखाने वाले नहीं,” जबकि एक ने व्यंग्य में लिखा, “अच्छी बेडशीट लोल।” वहीं किसी ने तारीफ में “रानी जैसी” भी कहा है।
किस मिशन पर हैं मलाइका अरोड़ा?
कुछ अन्य लोगों ने इस लुक के पीछे सवाल उठाते हुए पूछा, “मलाइका किस मिशन पर हैं? वह क्या साबित करना चाहती हैं?” कुछ लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि इस तरह के फैशन ऑप्शन “खूबसूरती और क्लास” की कीमत पर आते हैं। हालांकि, मलाइका के फैंस ने बीच बचाव करने में देर नहीं लगाई, उन्होंने कहा कि ड्रेस “बहुत खूबसूरत” थी और उन्होंने “इसे एक रानी की तरह पहना।”
मलाइका का कॉन्फिडेंस

अलग अलग तरह के कमेंट्स के बावजूद मलाइका ने बेफिक्र और कॉन्फिडेंट लुक में पोज़ दिए और यहां तक कि रेड कार्पेट पर चलते हुए कैमरे देखकर आंख भी मारी। उनका बैकलेस लुक उनके सिलूएट को पूरी तरह से कॉम्प्लिमेन्ट कर रहा था। यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस को उनके फैशन पिक्स के लिए ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ा है।
पिछले कुछ सालों से मलाइका को लगातार अपने लुक और प्राइवेट लाइफ, दोनों के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। मलाइका की पसंद ने एक बार फिर फैशन के जरिए खुद को अभिव्यक्त करने की महिलाओं की स्वतंत्रता के बारे में बातचीत को उजागर किया है। भले ही उन्हें कितना भी ट्रोल क्यों न किया जाए, यह सबसे बड़ा सच है कि वह जो भी अकर्तों हैं, लोगों की नजरों में आ ही जाती हैं। इस बार भी मलाइका अरोड़ा का बैकलेस गाउन चर्चा को जगाने में सफल रहा, जिससे साबित हुआ कि उनके स्टाइल ऑप्शन को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जाता है, चाहे उन्हें पसंद किया जाए या उन्हें ट्रोल किया जाए।
