Summer Destination of India
India Summer Destination

India Summer Destination: भारत की चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए हर साल लाखों लोग ठंडी जगहों की ओर रुख करते हैं। ऐसे में कुछ स्थान ऐसे हैं जो गर्मियों में भी ठंडक का अहसास कराते हैं। यहाँ की जलवायु, ऊँचाई और प्राकृतिक विशेषताएँ मिलकर इन्हें विशेष बनाती हैं। ये स्थल न केवल शरीर को राहत देते हैं बल्कि मन को भी शांति प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे पाँच ठंडी पर्यटन स्थलों के बारे में जहाँ गर्मी में भी सर्दियों जैसा अनुभव किया जा सकता है।

India Summer Destination
khajjiar

खज्जियार, हिमाचल प्रदेश के छोटे से गाँव और पहाड़ों में बसा एक प्राकृतिक स्वर्ग है। यह एक ऐसी जगह है जहां पर लोग गर्मियों के दिनों में जाना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसे मिनी स्विट्जरलैंड के रूप में भी जानते हैं। यहाँ का पर्यटकों का मनमोहक दृश्य, घास का क्षेत्र और शांति भरी वातावरण अपने आप में एक अनुभव है। यहाँ के सुंदर नजारे, ग्रीनरी बागवानी और आधुनिक खाद्य संसाधन इसे एक पर्यटकों का आकर्षण बनाते हैं।

हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति घाटी गर्मियों में भी ठंडक का अहसास कराती है। समुद्र तल से लगभग 12,500 फीट की ऊँचाई पर स्थित यह क्षेत्र सर्द और शुष्क जलवायु वाला है। मई-जून में भी यहाँ रात का तापमान 5 डिग्री तक जा सकता है। बर्फीले पहाड़, बौद्ध मठ और विरल जनसंख्या इसे एक शांत और साहसिक स्थल बनाते हैं। ट्रेकिंग और बाइकिंग के शौकीनों के लिए यह घाटी किसी स्वर्ग से कम नहीं।

उत्तराखंड का औली गर्मियों में भी ठंडी हवाओं और मनोहर दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान स्कीइंग के लिए तो जाना ही जाता है, लेकिन मई-जून में यहाँ का तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच रहता है, जिससे यह आदर्श ग्रीष्मकालीन स्थल बन जाता है। यहाँ से हिमालय की चोटियों का जो दृश्य दिखाई देता है, वह किसी स्वप्नलोक जैसा लगता है। औली की रोपवे यात्रा और घास के मैदानों पर सैर एक अलग ही अनुभव देती है।

अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में गर्मियों में भी सर्दी का अनुभव होता है। लगभग 10,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित यह स्थान तिब्बती संस्कृति, बौद्ध मठों और बर्फीली पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। मई-जून में यहाँ का तापमान 5 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। तवांग मठ, सेल झील और बुमला पास यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। यहाँ की संस्कृति और ठंडा मौसम यात्रियों को विशेष अनुभव देता है।

Cherrapunji
Cherrapunji

चेरापूंजी भारत के सबसे ठंडे और सबसे ज्यादा बारिश वाले स्थानों में से एक है। गर्मी के मौसम में भी यहाँ की नमी और बादलों से घिरा वातावरण ठंडक प्रदान करता है। यहाँ की बारिश भले ही कभी-कभी यात्रा में अड़चन बने लेकिन हरियाली, झरने और गुफाओं का सौंदर्य इसे अनूठा बनाता है। नोहकलिकाई झरना, मावलिननोंग गाँव और जीवित जड़ों के पुल यहाँ के मुख्य आकर्षण हैं।

भारत में गर्मियों के मौसम में ठंडी जगहों की तलाश करने वालों के लिए ये पाँच स्थल वरदान जैसे हैं। ये न केवल मौसम से राहत देते हैं बल्कि वहां की प्रकृति, संस्कृति और गतिविधियाँ जीवन को फिर से तरोताज़ा कर देती हैं। गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप ठंड की तलाश में हैं, तो इनमें से किसी एक गंतव्य का चुनाव जरूर करें।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...