Summer Destination India 
Summer Destination India 

Summer Destination India: गर्मियों का मौसम आते ही हर किसी के मन में एक ही ख्याल आता है कहीं ठंडी और सुकून भरी जगह पर छुट्टियाँ मनाने का। अक्सर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए स्विट्ज़रलैंड जैसे विदेशी डेस्टिनेशन का सपना देखते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ही ऐसी कई जगहें हैं जो ठंडक, हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता के मामले में किसी स्विट्ज़रलैंड से कम नहीं हैं? यहाँ तक कि ये जगहें जेब पर भी भारी नहीं पड़तीं और भारतीय संस्कृति के रंगों से भी भरपूर होती हैं। तो अगर आप इस गर्मी में सुकून भरी ठंडी वादियों का अनुभव करना चाहते हैं तो इन भारतीय डेस्टिनेशन को अपने ट्रैवल प्लान में ज़रूर शामिल करें।

मनाली भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है। ब्यास नदी के किनारे बसा यह हिलस्टेशन हिमालय की गोद में स्थित है और गर्मियों में भी यहां तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। हरे-भरे देवदार के जंगल, बर्फ से ढके पहाड़ और रोमांचक एक्टिविटी जैसे पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग। मनाली आपको सुकून और रोमांच दोनों देगा और आप अपनी छुट्टियों को यादगार बना पायेंगे। 

Auli, Uttarakhand
Auli, Uttarakhand

औली को भारत का स्विट्ज़रलैंड यूँ ही नहीं कहा जाता। ये जगह अपने बर्फीले ढलानों और देवदार के पेड़ों से ढकी वादियों के लिए मशहूर है। गर्मियों में यहाँ तापमान 7 से 20 डिग्री के बीच होता है। ट्रैकिंग, रोपवे राइड और शांत वातावरण के लिए यह बेहतरीन जगह है। इस जगह पर आप अपनी छुट्टियों को बिताने के साथ साहसिक पर्यटन का भी भरपूर मज़ा ले सकते हैं। 

Munsiyari, Uttarakhand
Munsiyari, Uttarakhand

कुमाऊं क्षेत्र में स्थित मुनस्यारी उन लोगों के लिए आदर्श है जो पर्यटन स्थलों की भीड़ से दूर, एक शांत और प्राकृतिक जगह पर समय बिताना चाहते हैं। यहाँ से पंचाचुली की चोटियों का नज़ारा बेहद मनोरम होता है। गर्मियों में भी यहां ठंडक बनी रहती है और सुबह की धुंध व शाम की ठंडी हवा किसी स्विस गांव जैसा अनुभव कराती है। इस जगह पर सर्दी और बर्फ़बारी के साथ ट्रेकिंग का भी मज़ा लिया जा सकता है। 

Tawang, Arunachal Pradesh
Tawang, Arunachal Pradesh

पूर्वोत्तर भारत का यह गुप्त रत्न बर्फ से ढकी पहाड़ियों, बौद्ध संस्कृति और झीलों के लिए जाना जाता है। यहां का तापमान गर्मियों में 5 से 22 डिग्री तक रहता है। तवांग मोनेस्ट्री, सांगेत्सर झील और पहाड़ी रास्ते यहाँ की शांति को और भी खास बना देते हैं। इस जगह पर आपको अच्छा मौसम, अलहदा कल्चर और ख़ूबसूरत डेस्टिनेशन मिलेगा। इस जगह को घूमने के बाद आपका मन प्रसन्नता से भर जायेगा। 

अगर आप दक्षिण भारत में हैं और ठंडक की तलाश कर रहे हैं तो कोडैकनाल आपके लिए परफेक्ट जगह है। इसे पहाड़ों की राजकुमारी कहा जाता है। यहां की झीलें, पाइन फॉरेस्ट और ब्रायंट पार्क गर्मी से एक सुंदर ब्रेक देने का काम करते हैं। इस जगह पर पहुंचकर आपको ऐसा लगेगा कि किसी विदेशी धरती पर आ गए हैं। यह जगह सैलानियों के लिए हर तरह से अच्छी और उपयुक्त है। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...