10 Day Food Test
10 Day Food Test

Overview:

संतुलित आहार और पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करके आप सेहतमंद रह सकते हैं। बीमारियों को खुद से दूर कर सकते हैं। साथ ही चेहरे पर ऐसी चमक पा सकते हैं, जिससे आपकी उम्र कई साल कम नजर आ सकती है।

10 Day Food Test: हमारे शरीर और सेहत पर खानपान का सीधा असर पड़ता है। संतुलित आहार और पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करके आप सेहतमंद रह सकते हैं। बीमारियों को खुद से दूर कर सकते हैं। साथ ही चेहरे पर ऐसी चमक पा सकते हैं, जिससे आपकी उम्र कई साल कम नजर आ सकती है। ये बातें हम सभी जानते भी हैं, लेकिन फिर भी इन्हें अपना नहीं पाते। अब ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव यानी सद्गुरु ने इसी कड़ी में एक बड़ा रास्ता बताया है।

करके देखें 10 डे टेस्ट

सद्गुरु ने कहा है कि आप ’10 डे टेस्ट’ करके खुद इसका निर्णय कर सकते हैं। इसके टेस्ट के जरिए आप खुद जान सकते हैं कि आपको क्या खाना चाहिए और क्या आपके लिए अच्छा है। इस टेस्ट से आप अपना भोजन खुद चुन सकते हैं। इसके लिए आप दस दिनों तक सिर्फ मीट खाएं। दस दिन तक घर में पका शाकाहारी भोजन खाएं। फिर दस दिन तक नेचुरल फूड यानी सलाद खाएं। अगले ​दस दिन सिर्फ फल खाएं। इसके बाद अपने शरीर पर असर देखें। फिर खुद सोचें कि आपके लिए क्या बेहतर है। आपको जवाब खुद मिल जाएगा।

शारीरिक-मानसिक सेहत पर असर

इससे पहले सद्गुरु ने लोगों को 30% डाइट चैलेंज दिया था। यह डाइट चैलेंज अपने आप में अनोखा है। जिसका शरीर पर असर साफ नजर आएगा। सद्गुरु का कहना है कि इस डाइट चैलेंज को अपनाकर लोग अपनी सेहत में सुधार कर सकते हैं। साथ ही अपनी उम्र से 20 साल छोटा महसूस करने लगेंगे। इससे आपका तन फिट और मन खुश रहेगा। यानी यह चैलेंज आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, दोनों के लिए अच्छा है।

जानिए क्या है 30% डाइट चैलेंज

हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर की आधी से ज्यादा बीमारियां हमारे खान-पान और पाचन तंत्र से जुड़ी हैं। सद्गुरु का यह 30% डाइट चैलेंज इसी पर केंद्रित है। क्योंकि इस डाइट चैलेंज को अपनाने से आपके पाचन तंत्र पर जबरदस्त असर होगा। इस चैलेंज में आपको अपनी डाइट में 30% तक फलों का सेवन करना है। सद्गुरु का कहना है कि ऐसा करने से आपको शरीर में कई सकारात्मक बदलाव नजर आने लगेंगे।

क्या कहा सदगुरु ने

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में सद्गुरु ने एक महिला के बारे में बताया जिन्होंने 1008 दिनों तक अपनी डाइट में एक संतरा शामिल किया। ऐसा करके वह तरोताजा महसूस करने लगी। इससे पहले वह ओवर वेट थीं। डायबिटीज से पीड़ित थीं, थायराइड और ब्लड प्रेशर से परेशान थीं। लेकिन जब उन्होंने 1008 दिनों तक रोज एक संतरा खाया तो वह एकदम फिट हो गईं। उनकी उम्र 20 साल कम लगने लगी। फल बहुत जल्दी पच जाता है। फलों में मौजूद तत्वों से आंतों को राहत मिलती है।

इसलिए होता है असर

दरअसल, फलों में भरपूर मात्रा में फाइबर होते हैं। इसी के साथ नेचुरल शुगर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। कई जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। यही कारण है फल खाने से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव होने लगते हैं। पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। इससे आंतों पर दबाव कम पड़ता है।

होता है दोहरा फायदा

सद्गुरु का कहना है कि फलों के सेवन से आपको दोहरा फायदा होगा। इससे आपकी शारीरिक ही नहीं, मानसिक सेहत भी बेहतर होती है। मानसिक स्पष्टता आती है। फल आपके सेंट्रल नर्वस सिस्टम के फंक्शन को बेहतर बनाते हैं। क्योंकि फलों में नेचुरल शुगर मौजूद होता है। ऐसे में इनसे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता। इनसे याददाश्त बेहतर होती है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...